विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रमों के सफल संचालन पर जताया आभार, भविष्य की नयी योजनाओं को लेकर संगठन ने बनाया ब्लू प्रिंट

Updated:
विज्ञापन
विश्व आदिवासी दिवस पर कार्यक्रमों के सफल संचालन पर जताया आभार, भविष्य की नयी योजनाओं को लेकर संगठन ने बनाया ब्लू प्रिंट

पसिया में आदिवासी दिवस पर एभेन अखाड़ा व इतुन अखाड़ा के कार्यक्रम बेहतर तरीके से संपन्न होने पर सदस्यों ने आभार जताया और भविष्य के लिए नये कार्यभार तय किये.

विज्ञापन

मधुपुर : प्रखंड के पसिया स्थित बुलाहट संस्था परिसर में आदिवासी एभेन अआड़ा व इतुन अआड़ा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस के सफलता को लेकर समीक्षा बैठक अध्यक्ष भुवनेश्वर कोल की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में कार्यक्रम की गतिविधियों पर चर्चा कर सकारात्मक व नकारात्मक बिंदुओं को चिन्हित कर विचार विमर्श किया गया. चर्चा के क्रम में साथियों द्वारा यह बात आई की बहुत कम समय की तैयारी में कार्यक्रम बेहतर हुआ. बैठक में निर्णय लिया कि सभी आदिवासी गांव में सघन संपर्क के साथ-साथ आदिवासी परंपरा, संस्कृति के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों में सहयोग के रूप में एक किलोग्राम चावल व 20 रूपये प्रतिवर्ष प्रत्येक परिवारों से लिया जाएगा. इसके साथ दो नये सदस्यों को एभेन आखड़ा में जोड़ने का निर्णय लिया गया. मौके पर युगल किशोर, ओदिन, पद्मिनी मुर्मू, उबीलाल मुर्मू, प्रभु जॉन हांसदा, जयवंत, संकेत कुमार, शीला, बेरनादेत तिर्की, राहिल, बहामुनी, सोंदरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola