स्वास्थ्य कर्मियों ने मच्छरजनित बीमारियों से बचाव की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों ने मच्छरजनित बीमारियों से बचाव की दी जानकारी

सारठ: विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर सीएचसी से किया रवाना

विज्ञापन

सारठ. विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मलेरिया, फाइलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक जागरूकता रथ रवाना किया गया. कार्यक्रम सीएचसी प्रभारी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया. जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर उन्हें मलेरिया, फाइलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना है, ताकि समय रहते इन बीमारियों की रोकथाम की जा सके. इस अवसर पर बीपीएम शंकर शरण पंकज, एमटीएस अनिकेत तिवारी, एमपीडब्ल्यू हेमंत कुमार, पीएमडब्ल्यू संजय कुमार, एलटी अमर ज्योति, आलोक सिंह, कृष्णानंद मंडल, संजय कुमार दिवाकर सहित सहिया साथी पिंकी कुमारी, सहिया वंदना देवी समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों से अपील की कि वे स्वच्छता अपनाएं, मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपाय करें और किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें.

विज्ञापन
Mithilesh Sinha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola