ईश्वरीय विश्व विद्यालय के 89 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती पर निकाली गयी शोभायात्रा

Updated at : 25 Feb 2025 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
ईश्वरीय विश्व विद्यालय के 89 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती पर निकाली गयी शोभायात्रा

मधुपुर के कुंडुबंगला स्थित प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मधुपुर के सेवाकेंद्र में महाशिवरात्रि के पूर्व संध्या पर ईश्वरीय विश्वविद्यालय के 89 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव धूमधाम से मनी

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के कुंडुबंगला स्थित प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मधुपुर के सेवाकेंद्र में महाशिवरात्रि के पूर्व संध्या पर मंगलवार को ईश्वरीय विश्वविद्यालय के 89 वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव धूमधाम से मनायी गयी. भगवान शिव के ध्वजारोहण के साथ समारोह की शुरुआत हुई. भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें भगवान शिव, माता पार्वती व भगवान गणेश की झांकी निकाली गयी. शहर भ्रमण करते हुए शोभायात्रा सेवा केंद्र में आकर संपन्न की गयी. बताया गया कि भगवान शिव सत्य के मार्ग पर चलने वाले सभी का कल्याण करते हैं. भगवान शिव के ज्ञान को अपनाकर ही जीवन से अज्ञानता का नाश हो सकता है. बताते चले कि ब्रह्माकुमारीज संस्था का शिव परमात्मा द्वारा अपने साकार माध्यम प्रजापिता ब्रह्मा द्वारा 1937 में स्थापित अंतरराष्ट्रीय सामाजिक आध्यात्मिक संस्था है. संस्था को संयुक्त राष्ट्र संघ में संस्था के रूप में मान्यता प्राप्त है. विश्व के 140 देशों में 10 हजार से अधिक शाखाओं के माध्यम से संस्था आध्यात्मिक ज्ञान, राजयोग मेडिटेशन और स्व सशक्तीकरण की नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करती है. शोभा यात्रा दर्जनों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola