झारखंड : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देवघर आगमन के 3 घंटे पहले से ही बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की नो एंट्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2023 10:26 PM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मई को झारखंड दौरे पर आ रही है. सबसे पहले देवघर के बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर है. राष्ट्रपति के आगमन से तीन घंटे पहले बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी. सुबह 10 बजे के बाद ही श्रद्धालु जलार्पण कर सकेंगे.
Jharkhand News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मई को देवघर आयेंगी तथा बाबा बैद्यनाथ की पूजा करेंगी. वह करीब 40 मिनट तक मंदिर में रहेंगी. उनके आगमन को लेकर बाबा मंदिर प्रशासन हर तरह की तैयारी में जुटा हुआ है. मंदिर सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति के आगमन के तीन घंटे पहले से ही सुरक्षा के मद्देनजर आमलोगों की इंट्री बंद कर दी जायेगी. इस दौरान सुबह करीब छह बजे से ही आम भक्त मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाये. वहीं राष्ट्रपति के लौटने के बाद करीब 10:15 बजे से आम लोगों को जलार्पण करने की अनुमति दी जायेगी. इस दौरान आये भक्तों को मानसरोवर स्थित क्यू कॉम्प्लेक्स में बने छह हॉल में रखा जायेगा.
बाबा मंदिर में सुबह छह बजे से जलार्पण पर रोक
मालूम हो कि बाबा मंदिर का पट सुबह करीब चार बजे खुलने के बाद करीब आधे घंटे तक कांचा जल पूजा की जायेगी. साढ़े चार से साढ़े पांच बजे तक बाबा की दैनिक सरदारी पूजा होगी. इस दौरान आधे घंटे तक ही लोगों को जलार्पण कराया जायेगा. उसके बाद सुबह छह बजे से आम लोगों के जलार्पण पर रोक लगाने के बाद पूरे मंदिर की सफाई कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद सभी रास्ते को पूरी तरह से सील कर दिया जायेगा.
Also Read: राष्ट्रपति के झारखंड आगमन को लेकर जोरों पर तैयारी, बाबा मंदिर में चयनित पुजारी कराएंगे संकल्प पूजा
24 मई को झारखंड दौरे पर आ रही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मई, 2023 को झारखंड दौरे पर आ रही है. नई दिल्ली से देवघर पहुंचेंगी. यहां बाबा मंदिर में पूर्जा अर्चना करेगी. इसके बाद रांची के लिए रवाना होगी. यहां ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह समेत अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










