पुलिस ने बाइक के साथ किया कोयला जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Nov 2024 10:32 PM
मारगोमुंडा के पिपरा गांव के खलीफाडीह के निकट
मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के पिपरा गांव के खलीफाडीह के निकट से पुलिस ने अवैध कोयला लदा एक बाइक जब्त किया है. बाइक से कोयला मधुपुर ले जा रहा था. इसी दौरान गश्ती में निकले थाना प्रभारी तरुण बाखला की नजर बाइक सवार पर पडी. पुलिस ने दोनों को रुकने को कहा. इस दौरान एक बाइक सवार लोड कोयला को सड़क किनारे गिरा कर भाग गया व दूसरे कोयला लदा बाइक सवार को सशस्त्र बल द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया. पकड़ा गया बाइक सवार लखन मंडल मारगोमुंडा थाना क्षेत्र का भंडारो का रहने वाला है. पुलिस ने हीरो कंपनी का सीडी डिलक्स बाइक संख्या जेएच 15डब्ल्यू 4050 को जब्त कर लिया है. जब्त कोयला करीब तीन क्विंटल है. पकड़ाये लखन मंडल ने बताया कि भाग निकला रंजीत मंडल खमरबाद का रहने वाला है. जिसका बाइक संख्या जेएच 15 जी 0817 है. उसमें करीब 4 क्विंटल कोयला है. कोयला के संबंधित कागजात की मांग करने पर किसी तरह का कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया. घटना को लेकर मारगोमुंडा थाना में एक मामला दर्ज किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










