मां काली की आराधना, धूमन अर्पित कर समृद्धि की कामना

Updated at : 17 Mar 2026 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
मां काली की आराधना, धूमन अर्पित कर समृद्धि की कामना

बाबा मंदिर प्रांगण में मंगलवार की शाम को नगर गंवाली पूजा का आयोजन किया गया तथा मां काली की आराधना की गयी. पंडा धर्मरक्षिणी सभा के तत्वावधान में तारा मंदिर के सामने विशेष पूजा-अर्चना कर अग्नि प्रज्वलित की गयी, जिसके बाद धूमन अर्पित करने की परंपरा निभायी गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : बाबा मंदिर प्रांगण में मंगलवार की शाम को नगर गंवाली पूजा का आयोजन किया गया तथा मां काली की आराधना की गयी. पंडा धर्मरक्षिणी सभा के तत्वावधान में तारा मंदिर के सामने विशेष पूजा-अर्चना कर अग्नि प्रज्वलित की गयी, जिसके बाद धूमन अर्पित करने की परंपरा निभायी गयी. सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश भारद्वाज, महामंत्री निर्मल मंटू झा समेत अन्य सदस्यों ने नगर कल्याण के लिए माता को धूमन अर्पित किये. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा मंदिर पहुंचे और जय मां काली के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, बाबा मंदिर प्रभारी सह एसडीएम रवि कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने भी काली मंदिर के समक्ष अग्नि में धूमन अर्पित कर जिले की सुख-समृद्धि की कामना की. सभा से जुड़े लंबोदर परिहस्त ने बताया कि यह पूजा सैकड़ों वर्षों पुरानी परंपरा है. मान्यता है कि प्राचीन काल में महामारी के प्रकोप से बचाव के लिए मां काली की आराधना की गयी थी, जिसके बाद महामारी थम गयी थी. इसके बाद से नगरवासी आस्था के साथ यह पूजा करते आ रहे हैं. वहीं निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी भी पूजा में शामिल हुए. उन्होंने बाबा मंदिर में दैनिक आरती में हिस्सा लेने के बाद प्रज्वलित अग्नि में धूमन अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की और मां काली को नमन किया. हाइलाइट्स बाबा मंदिर प्रांगण में नगर गंवाली पूजा का आयोजन

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Sanjeev Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola