Deoghar News : नगर गंवाली पूजा कल, बंध गया नगर, मां काली को चढ़ाया गया शरबत

Updated at : 15 Mar 2026 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : नगर गंवाली पूजा कल, बंध गया नगर, मां काली को चढ़ाया गया शरबत

बाबा नगरी में नगर गंवाली पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. परंपरा के अनुसार रविवार से नगर बंध गया है तथा पंडा धर्मरक्षिणी सभा की ओर से मंगलवार को बाबा मंदिर परिसर में नगर गंवाली पूजा का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : बाबा नगरी में नगर गंवाली पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. परंपरा के अनुसार रविवार से नगर बंध गया है तथा पंडा धर्मरक्षिणी सभा की ओर से मंगलवार को बाबा मंदिर परिसर में नगर गंवाली पूजा का आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर शाम 4:30 बजे से देर रात तक बड़ी संख्या में नगरवासी बाबा मंदिर पहुंचकर काली मंदिर के सामने प्रज्वलित खप्पड़ में धूमन चढ़ाकर विश्व कल्याण की कामना करेंगे. पूजा की परंपरा के अनुसार रविवार से ही महिला व पुरुष भक्तों द्वारा मां काली को गुड़, दही और गंगाजल से तैयार विशेष शरबत चढ़ाये जा रहे हैं. सुबह से ही मां काली मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. रविवार को नगर बंधन के बाद तीन दिनों तक नगरवासी शहर से बाहर नहीं जायेंगे. आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा सोमवार की शाम को पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश भारद्वाज और महामंत्री निर्मल झा के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. यह शोभायात्रा बाबा मंदिर परिसर से निकलकर मंदिर की परिक्रमा करते हुए पूर्वी द्वार, बड़ा बाजार होते हुए आजाद चौक स्थित मां शीतला मंदिर पहुंचेगी, जहां मां को पूजा का निमंत्रण दिया जायेगा. इस संबंध में सभा के अध्यक्ष डॉ भारद्वाज ने बताया कि परंपरा के अनुसार शहरवासी और पंडा समाज की महिलाएं दही, गुड़ और गंगाजल से बने शरबत बनाकर मां को अर्पित करती हैं और नगर का बंधन किया जाता है. मंगलवार को होगी विशेष पूजा नगर गंवाली पूजा के अवसर पर मंगलवार को मां काली की विशेष पूजा होगी. नगर के प्रत्येक घर के मुख्य द्वार पर मां के आगमन के स्वागत में धूमन जलाया जायेगा और रोगमुक्ति व विश्व कल्याण की कामना की जायेगी. महामंत्री निर्मल झा मंटू ने शहरवासियों से अपील की है कि तीन दिनों तक अपने-अपने घरों के द्वार को साफ-सुथरा रखें तथा शाम को सुगंधित वातावरण बनाकर धूमना जलाकर माता की स्तुति करें. पूजा को लेकर बाबा मंदिर परिसर के सभी मंदिरों को फूलों से सजाया जायेगा और आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जायेगी. मंगलवार को शाम में नगर कुमारी व बटुक भोजन का भी आयोजन होगा तथा हवन के साथ पूजा का समापन किया जायेगा.

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Sanjeev Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola