रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात महिला का मिला क्षत-विक्षत शव
Updated at : 30 May 2024 7:38 PM (IST)
विज्ञापन

जसीडीह-झाझा स्टेशन के बीच तुलसीटांड़ हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक के पास से गुरुवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है. शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत अवस्था में था.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, जसीडीह:
जसीडीह-झाझा स्टेशन के बीच तुलसीटांड़ हॉल्ट के समीप रेलवे ट्रैक के पास से गुरुवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है. शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत अवस्था में था. सूचना मिलते ही थाना से एसआइ राउतु होंगहंगा, आरपीएफ एसआइ प्रदीप कुमार राव, पीएनएस यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस को महिला के पास से पहचान का कोई कागजात या सामान नहीं मिला. मौके पर पहुंचे आसपास के गांव के लोग भी शव की पहचान नहीं कर सके. पुलिस ने आशंका जतायी है कि संभवत: महिला किसी ट्रेन में सवार होकर यात्रा कर रही होगी और ट्रेन से गिर जाने से उसकी मौत हुई होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




