अक्षय तृतीया000 400 से अधिक लोगों को शरबत और ओआरएस से मिली राहत
Author Sanjeev mishra
Updated:
विज्ञापन

अक्षय तृतीया के दिन भारत विकास परिषद, देवघर शाखा ने सत्र 2026–27 का पहला सेवा अभियान शुरू किया। भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समाहरणालय के पास रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सुबह 7 से 9 बजे तक 400 से अधिक दैनिक श्रमिकों और राहगीरों को चने के सत्तू का ठंडा शरबत पिलाया गया। इसके साथ ही हर व्यक्ति को दो पाउच ओआरएस और पेयजल की बोतल भी दी गई। यह सेवा अभियान कंचन मूर्ति साह अध्यक्षता एवं संजय बंका के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मूल मंत्र था “सेवा ही संस्कार है “।
विज्ञापन
संवाददाता, देवघर
अक्षय तृतीया के अवसर पर भारत विकास परिषद, देवघर शाखा ने सत्र 2026–27 के प्रथम सेवा अभियान की शुरुआत की. सेवा ही संस्कार है के मूल मंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. समाहरणालय के समीप रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सुबह 7 बजे से 9 बजे तक चले अभियान में 400 से अधिक दैनिक श्रमिकों और राहगीरों को चने के सत्तू का शीतल शरबत पिलाया गया. साथ ही प्रत्येक व्यक्ति को दो पाउच ओआरएस और पेयजल की बोतल दी गई. कार्यक्रम अध्यक्ष कंचन मूर्ति साह और सेवा संयोजक संजय बंका के नेतृत्व में संपन्न हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










