देवघर : बाबा मंदिर में राहुल गांधी की हूटिंग, लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, डॉ निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर बोला हमला

बाबा मंदिर में ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाकर राहुल गांधी की हूटिंग से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक के बाद एक कई पोस्ट करके गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर हमला बोला.
राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ झारखंड के देवघर पहुंच गई है. शनिवार (3 फरवरी) को राहुल गांधी पहली बार बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने के लिए बाबा मंदिर पहुंचे. गर्भगृह में जाकर पूजा-अर्चना की. जलाभिषेक भी किया. इसके कई फोटो सामने आए, जिसमें दिख रहा है कि राहुल गांधी गर्भगृह में गुलाबी (लाल) धोती पहनकर रुद्राभिषेक कर रहे हैं. मंदिर परिसर में कांग्रेस नेता की जमकर हूटिंग हुई.
बाबा मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए. बाबा मंदिर में ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाकर राहुल गांधी की हूटिंग से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक के बाद एक कई पोस्ट करके गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर हमला बोला. अयोध्या के राम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन बाबा मंदिर को नहीं सजाने का मुद्दा भी उन्होंने उठाया.
उन्होंने ट्वीट किया- मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ मेरा गोड्डा लोकसभा केवल प्रधानमंत्रीमय यानि मोदीमय है. यहां भक्त मोदी जी का सम्मान है. आपकी तरह राहुल गांधी जी वोट भक्त का बहिष्कार है, अपमान नहीं. एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा- राहुल गांधी जी यात्रा का यह विरोध कांग्रेस की मुस्लिम परस्त नीतियों का है. प्रधानमंत्री के विकास का समर्थन है. गोड्डा लोकसभा के विकास के लिए संताल परगना की एक-एक जनता मोदी है.
Also Read: PHOTOS: राहुल गांधी ने की देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना, लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे
भाजपा सांसद ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि यह देवघर का बाबा बैद्यनाथ जी का मंदिर है. राहुल गांधी जी यह शहर मोदी मय है. यह आपका अपमान नहीं, प्रधानमंत्री के विकास का स्वागत भर है. एक और पोस्ट में लिखा- राहुल गांधी जी की यात्रा में मेरे लोकसभा गोड्डा के पोड़ैयाहाट में उमड़ी भारी भीड़. क्या अब स्कूल के बच्चे राजनीतिक दलों के भीड़ का हिस्सा बनाए जाएंगे? जन समर्थन.
राहुल गांधी जी की यात्रा में मेरे लोकसभा गोड्डा के पौडेयाहाट में उमड़ी भारी भीड़ । क्या अब स्कूल के बच्चे राजनीतिक दलों के भीड़ का हिस्सा बनाए जाएँगे? जन समर्थन pic.twitter.com/kmdac0Lx9r
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) February 3, 2024
डॉ दुबे ने 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला विराजमान की प्राण प्रतिष्ठा के समय बाबा मंदिर को नहीं सजाने का मुद्दा भी उठाया. लिखा, पूरे देश में मंदिर सजा, लेकिन बाबा बैद्यनाथ जी का मंदिर देवघर नहीं सजा. आज मुस्लिम तुष्टिकरण के ध्वजवाहक सांसद राहुल गांधी के लिए मंदिर सजाया गया है. यह है कांग्रेस और झारखंड सरकार. जानकारी के लिए इस मंदिर के पदेन अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं.
Also Read: देवघर : टावर चौक से वीर कुंवर सिंह चौक तक पदयात्रा करेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने की भव्य तैयारी
भाजपा सांसद यहीं नहीं रुके, उन्होंने एक और पोस्ट किया, जिसमें लिखा- कांग्रेस के बहादुर शाह जफर यानि अंतिम युवराज का स्वागत गोड्डा लोकसभा के लोगों ने अपने-अपने घरों में भगवा ध्वज लगाकर किया. देवघर मंदिर में सभी लोग उनको बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण झारखंड में कम होती आदिवासी आबादी की समस्या व राहुल गांधी जी की वोट बैंक की राजनीति बंद करने की मांग करेंगे.
बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा शनिवार को संताल परगना के तीन जिलों में रही. गोड्डा, देवघर और जामताड़ा में उनके कार्यक्रम हुए. यहां से वह धनबाद चले जाएंगे. रात के नौ बजे तक राहुल गांधी के धनबाद के पूर्वी टुंडी पहुंच जाने की संभावना है. यहीं वह रात्रि विश्राम करेंगे. इसके बाद रविवार (4 फरवरी) की सुबह उनकी यात्रा फिर से शुरू होगी. धनबाद में वह पदयात्रा करेंगे और फिर राहुल गांधी बोकारो में प्रवेश कर जाएंगे.
Also Read: देवघर : संताल परगना में कांग्रेस की साख मजबूती देने आ रहे राहुल गांधी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




