विधायक की सख्ती और पहल का असर! 24 घंटे में आउटसोर्सिंग कर्मियों को मिला दो माह का मानदेय

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सारठ विधायक उदय शंकर सिंह की त्वरित पहल ने सीएचसी में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को राहत दी है. मात्र 24 घंटे के अंदर 2 महीने का बकाया मानदेय भुगतान हो गया है, जबकि 2 महीने का भुगतान अभी भी लंबित है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पालोजोरी : सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह के कड़े तेवर और पहल के बाद 24 घंटे के अंदर आउटसोर्सिंग कर्मियों को दो माह का मानदेय भुगतान मिला. सीएचसी में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मियों को पिछले चार माह का बकाया मानदेय भुगतान लंबित था. भुगतान नहीं होने के कारण सभी कर्मी शनिवार को हड़ताल पर चले गए थे.

विज्ञापन

विधायक ने सिविल सर्जन से की बात

इसकी जानकारी होने पर सारठ विधायक उदय शंकर सिंह हड़ताली कर्मियों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना. इसके बाद उन्होंने मौके से ही सिविल सर्जन से मोबाइल के माध्यम से संपर्क किया और दो दिनों के अंदर मानदेय भुगतान का निर्देश दिया था.

दो माह का भुगतान, दो अब भी बाकी

विधायक के कड़े तेवर के बाद आउटसोर्सिंग कंपनी ने सोमवार की सुबह दो माह का मानदेय भुगतान किया. कर्मियों ने कहा कि विधायक की पहल पर उन्हें दो माह का भुगतान मिला है. इसके लिए विधायक का आभार जताया. साथ ही कहा कि उनका दो माह का मानदेय भुगतान अब भी लंबित है. ऐसे में जल्द उन्हें पूरा बकाया मानदेय का भुगतान कराया जाए.

जल्द होगा शेष भुगतान : विधायक

विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी किसी भी सूरत में कर्मियों का शोषण नहीं कर सकती. उसे हर हाल में समय पर मानदेय का भुगतान करना होगा. जल्द ही कर्मियों के शेष दो माह के बकाया भुगतान कराया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola