चितरा कोलियरी जीएम ने सारठ विधायक से की शिष्टाचार भेंट
Published by : MITHILESH SINHA Updated At : 25 Mar 2026 6:57 PM
मधुपुर स्थित आवास पर सारठ विधायक से जीएम ने की मुलाकात
सारठ. चितरा कोलियरी के नव पदस्थापित महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार ने मंगलवार को मधुपुर स्थित आवास पर सारठ विधायक उदय शंकर सिंह से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान जीएम ने कोलियरी से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया और सहयोग की अपील की. विधायक चुन्ना सिंह ने लोकहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता दिखाते हुए जीएम को कई निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि चितरा डीएवी स्कूल के बच्चों के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर अगले शैक्षणिक सत्र से संचालन सुनिश्चित किया जाये. गर्मी को देखते हुए क्षेत्र में पानी टैंकर की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया. विधायक ने सात स्थानों पर हाई मास्ट लाइट के लिए कार्यादेश जारी होने के बावजूद काम शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई. साथ ही 12 अन्य स्वीकृत हाई मास्ट लाइट योजनाओं को भी शीघ्र धरातल पर उतारने का निर्देश दिया. कोलियरी क्षेत्र के आसपास 10 स्थानों पर यात्री शेड निर्माण की आवश्यकता भी बतायी. उन्होंने कहा कि सीएसआर के तहत होने वाले सभी कार्य जमीनी स्तर पर दिखाई देने चाहिए ताकि आम लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके. साथ ही विधायक ने विभिन्न बिंदुओं से संबंधित एक पत्र सौंपते हुए समय सीमा के भीतर समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया. हाइलार्ट्स : सीएसआर के काम दिखने चाहिए,समय सीमा के अंदर करें काम : विधायक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










