दवा दुकानदार आज रहेंगे हड़ताल पर, सरकार को बतायेंगे अपनी मांगें

Published by : RAJIV RANJAN Updated At : 19 May 2026 9:24 PM

विज्ञापन

देवघर जिले में दवा दुकानदार आज हड़ताल पर रहेंगे. बैठक में मंगलवार को ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर संघ के सदस्यों व दवा व्यवसायियों ने हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . जिले के दवा दुकानदार आज हड़ताल पर रहेंगे. मंगलवार को ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर देवघर में संघ के सदस्यों व दवा व्यवसायियों ने हड़ताल पर रहने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया. इधर बैठक में हड़ताल का समर्थन करते हुए सभी दवा व्यवसायी शामिल हुए. बैठक में बताया कि बुधवार को 24 घंटे सभी थोक व खुदरा दवा दुकानें बंद रहेंगी हड़ताल के जरिये दवा दुकानदार अपनी विभिन्न मांगों को सरकार के सामने रखेंगे. बैठक में दवा व्यवसाय में आ रही नयी समस्याओं पर चर्चा की गयी.

मुख्य रूप से ऑनलाइन दवा बिक्री पर नियंत्रण, लाइसेंस प्रक्रिया में सुधार, छोटे दुकानदारों के हितों की सुरक्षा और व्यवसाय में पारदर्शिता जैसे मुद्दे उठाये गये. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो दवा व्यवसाय पर नकारात्मक असर पड़ेगा. बैठक में अध्यक्ष अशोक गुप्ता, सचिव दिवाकर कमल, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार चौधरी, संगठन मंत्री किशोर झा, संजय ड्रोलिया, प्रभाष कुमार चौधरी, सुखदेव मंडल, संदीप कुमार केजरीवाल, संजीव झा, राजेंद्र केशरी, बिनोद सिंहानिया समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.

प्रमुख मांगें

कोविड काल की अस्थायी अधिसूचना G.S.R.-220(E) को तत्काल समाप्त किया जाये

ई-फार्मेसी से संबंधित अधिसूचना G.S.R.-817(E) को वापस लिया जाये

ऑनलाइन फार्मेसी के अनियंत्रित संचालन पर रोक लगायी जाये

बिना भौतिक सत्यापन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण होछोटे व खुदरा दवा विक्रेताओं के हितों की रक्षा की जाये

विभाग ने तैयार की आपातकालीन व्यवस्था

दवा व्यवसायियों की हड़ताल के बावजूद मरीजों की जरूरतों को देखते हुए जिले में आपातकालीन दवा व्यवस्था संचालित रहेगी. इस संबंध में विभाग ने आवश्यक निर्देश जारी किये हैं. औषधि निरीक्षक चंदन कुमार कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि जन औषधि केंद्रों व विभिन्न क्लिनिकों के अंदर संचालित दवा काउंटरों पर आवश्यक दवायें उपलब्ध रहेंगी. उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को दवा के अभाव में परेशानी न हो. इसकी विशेष व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
RAJIV RANJAN

लेखक के बारे में

By RAJIV RANJAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola