विकास विद्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन, रोजेदार हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन
विकास विद्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन, रोजेदार हुए शामिल

रमजान के पावन माह में पालोजोरी के विकास हाईस्कूल में सामूहिक इफ्तार

विज्ञापन

पालोजोरी. रमजान के पवित्र माह में पालोजोरी के विकास विद्यालय परिवार की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि राहुल कुमार सिंह अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए. उन्होंने कहा कि रमजान का माह इस्लाम में सबसे पवित्र महीना होता है. इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रोजा रखकर इबादत करते हैं और अमन-चैन, सुख-शांति की दुआ मांगते हैं. उन्होंने मुस्लिम समुदाय के सभी लोगों को रमजान की बधाई व शुभकामनाएं दी. वहीं, विकास हाइस्कूल के निदेशक सह प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ने कहा कि विकास विद्यालय के संस्थापक राम प्रबोध ठाकुर की ओर से लगभग 25 वर्ष पूर्व शुरू की गयी यह परंपरा आज भी कायम है. उनके बताये आदर्शों पर चलते हुए प्रत्येक वर्ष विद्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है. इस अवसर पर आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में रोजेदार शामिल होकर रोजा इफ्तार करते हैं. कार्यक्रम में जहीर अब्बास, मो समीम अंसारी, डॉ सिराज अंसारी, मो युसुफ अंसारी, मौलाना कमरूद्दीन, अली हुसैन, मस्ताक अंसारी, मौलाना निजाम अंसारी, अब्दुल समद, सोनालाल मुर्मू समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे. सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया.

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola