मारवाड़ी युवा मंच ने दुर्गा पूजा की खरीदारी फुटकर दुकानदारों से करने की अपील

मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी
मधुपुर. मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कहा कि दुर्गा पूजा की खरीदारी में लोग फुटकर दुकानदारों से भी खरीदारी करें. हम सभी सड़क के किनारे लगाने वालों दुकानों से सामान खरीदकर पर्व के दिनों में उन सभी का सहयोग करें. उन्होंने कहा कि हमारे इस छोटी सी प्रयास से उन सभी के जीवन में खुशहाली आ जायेगी और उनका भी त्योहार उत्साह के साथ बीतेगा. उन्होंने सभी से अपनी खरीदारी व विक्रेता के साथ की गयी बातचीत का वीडियो बनाकर युवा मंच के साथ साझा करने की अपील किया है. सर्वश्रेष्ठ तीन वीडियो को मंच की ओर से विशेष सम्मान दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




