सिविल सेवा दिवस पर एसडीओ व एसडीपीओ हुए सम्मानित

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
सिविल सेवा दिवस पर एसडीओ व एसडीपीओ हुए सम्मानित

मधुपुर में मारवाड़ी युवा मंच का कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. सिविल सेवा दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच मधुपुर शाखा के अध्यक्ष आदित्य लच्छीरामका व अन्य सदस्यों ने एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद व एसडीओ राजीव कुमार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष लच्छीरामका ने कहा कि पदाधिकारी जिस प्रकार से हमलोगों के लिए काम कर रहे हैं, यह सराहनीय है. उनके उत्कृष्ट कार्यों व प्रशासनिक सेवाओं द्वारा समाज के प्रति उनके योगदान के लिए मंच के सभी सदस्यों उनका आभार व्यक्त करते हैं. मंच सिविल सेवा दिवस पर समाज के प्रति प्रशासनिक अधिकारियों की निष्ठा व सेवा भावना को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है. वहीं, एसडीओ व एसडीपीओ ने मंच के इस कार्य के लिए खुशी जाहिर की. साथ ही समाज सेवा के लिए अच्छा कार्य करते रहे यही शुभकामना दी. मौके पर अंकित कलबलिया, तुषार डालमिया, निखिल बाथवाल व गोविंद झुनझुनवाला आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola