Madhupur Byelection 2021 : करोड़पति हैं JMM गठबंधन प्रत्याशी हफीजुल हसन, BJP ने गंगा नारायण को बनाया अपना उम्मीदवार

Updated at : 25 Mar 2021 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
Madhupur Byelection 2021 : करोड़पति हैं JMM गठबंधन प्रत्याशी हफीजुल हसन, BJP ने गंगा नारायण को बनाया अपना उम्मीदवार

Madhupur Byelection 2021, Jharkhand News (मधुपुर) : झारखंड के देवघर जिला अंतर्गत मधुपुर विधानसभा के उपचुनाव में गुरुवार को नामांकन भरने का तीसरा दिन रहा. तीसरे दिन JMM गठबंधन के प्रत्याशी सह झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन ने निवार्ची पदाधिकारी सह एसडीओ योगेंद्र प्रसाद के समक्ष पर्चा दाखिल किया किया. नाेमिनेशन से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने हफीजुल हसन के समर्थन में सभा को संबोधित भी किया. नोमिनेशन में प्रत्याशी हफीजुल हसन ने अपने संपत्ति का ब्योरा भी दिया. दूसरी ओर, नोमिनेशन के तीसरे दिन निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर किशन कुमार बथवाल ने भी पर्चा भरा है. वहीं, आजसू छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाले गंगा नारायण सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है.

झामुमो गठबंधन प्रत्याशी के रूप में गुरुवार को विधानसभा उपचुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने वाले मंत्री हफीजुल हसन के पास 1 करोड़ 30 लाख 81 हजार की अचल संपत्ति है. जिसमें जमीन और घर शामिल है. इसके अलावा उनके पास 35 लाख की फॉॅरच्यूनर एसयूवी और बुलेट बाइक समेत 52 लाख 86 हजार 227 रुपये की चल संपत्ति है.

वहीं, पत्नी के पास जेवरात समेत 7 लाख 30 हजार 7 रुपये की संपत्ति है. इनमें साढ़े चार लाख कीमत के सोने के जेवरात भी शामिल है. मंत्री के नाम एक यामाहा बाइक भी है. जिसकी कीमत 50 हजार रुपया है. वहीं, मंत्री की पत्नी के पास टाटा इंडिगो वाहन 2013 का है. जिसकी कीमत एक लाख है. हफीजुल के पास पिपरा मौजा में जमाबंदी जमीन के अलावा लालगढ़ मौजा और रांची के नगड़ी पुनदाग में बसौढ़ी जमीन भी है.

Also Read: Madhupur Byelection 2021 : JMM गठबंधन प्रत्याशी हफीजुल हसन ने भरा नामांकन, CM हेमंत बोले- इनकी जीत से हाजी साहब को मिलेगी सच्ची श्रद्धांजलि

प्रत्याशी हफीजुल पर थाने में दो मामले भी है. एक मामला देवघर नगर थाना कांड संख्या 310/2015 और दूसरा मामला पीसीआर केस का मधुपुर थाना से संबंधित है. वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले किशन कुमार बथवाल के पास कुल 71 हजार की चल संपत्ति है. जिसमें एक हीरो होंडा बाइक भी शामिल है. वहीं, उसकी पत्नी के नाम 2 लाख 60 हजार की अचल संपत्ति है. जिसमें 2 लाख के जेवरात भी शामिल है.

इधर, गुरुवार को बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने आजसू छोड़ बीजेपी में शामिल हुए गंगा नारायण सिंह को मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है. पिछले दिनों बीजेपी में शामिल होने के साथ ही यह कयास तेज हो गयी थी कि मधुपुर विधानसभा के उपचुनाव में गंगा नारायण प्रत्याशी होंगे. बीजेपी ने इस सीट से पूर्व मंत्री राज पलिवार का टिकट काट गंगा नारायण सिंह को दिया है. वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी राज पलिवार दूसरे स्थान पर जबकि आजसू प्रत्याशी गंगा नारायण सिंह तीसरे स्थान पर थे, जबकि इस सीट पर JMM प्रत्याशी हाजी हुसैन अंसारी ने जीत दर्ज की थी.

निर्दलीय किशन कुमार बथवाल ने किया नामांकन

विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के तीसरे दिन गुरुवार को झामुमो प्रत्याशी सह मंत्री हफीजुल हसन ने दिन के करीब सवा दो बजे दो सेट में नामांकन दाखिल किया. वह पथलचपटी स्थित आम बागान मैदान से खुले जीप में कुछ समर्थकों के साथ अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. दो समर्थकों के साथ नामांकन कक्ष में प्रवेश किया और पर्चा दाखिल किया. इस दौरान रास्ते में गांधी चौक पर महात्मा गांधी सहित अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किशन कुमार बथवाल ने भी गुरुवार को पर्चा भरा. निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अशोक मोदी ने भी एनआर कटाया है. अब तक कुल आठ लोगों ने एनआर कटाया है.

Also Read: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के लिए मधुपुर उपचुनाव क्यों है खास, बंगाल चुनाव के जरिए बीजेपी पर निशाना साधते हुए कही ये बात

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola