देवीपुर में कपड़ा दुकान से पुलिस ने जब्त की अवैध शराब

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 May 2024 7:33 PM

विज्ञापन

देवघर के देवीपुर क्षेत्र में कपड़ा दुकान की आड़ में अवैध तरीके से शराब बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की है. कपड़ा दुकान संचालक को जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

देवीपुर. देवीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीतजोरी गांव स्थित कपड़ा दुकान में अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे का देवीपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया और कपड़ा दुकान से भारी मात्रा में विदेशी शराब व बीयर को जब्त की है. विदित हो कि सरकारी शराब की दुकान सुबह दस बजे से रात्रि दस बजे तक ही संचालित होती है. ऐसे में दुकानदार ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में अवैध रूप से शराब की बिक्री करते हैं. हालांकि देवीपुर पुलिस लगातार क्षेत्र में अवैध तरीके से शराब बेचने के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. छापेमारी में पुलिस को कई जगह सफलता भी मिली है. थाना प्रभारी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि कपड़ा दुकान में अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है, जिसके बाद संचालित मोहन मंडल की कपड़े की दुकान में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब व बीयर जब्त की गयी है. वहीं अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में मोहन मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कार्रवाई के बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध तरीके से किसी भी कीमत पर शराब नहीं बेचने दी जायेगी. छापेमारी दल में थाना प्रभारी अशोक कुमार, एएसआइ रामवृक्ष सिंह सहित जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola