मंईयां सम्मान योजना सत्यापन शिविर में हंगामे और धमकी देने का आरोप
Published by : LILANAND JHA Updated At : 22 May 2026 7:02 PM
सारवां थाना क्षेत्र की लखोरिया पंचायत अंतर्गत गोंडलबारी की घटना
सारवां. थाना क्षेत्र की लखोरिया पंचायत अंतर्गत गोंडलबारी निवासी वंदना देवी ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर मंईयां सम्मान योजना के सत्यापन शिविर के दौरान हंगामा और धमकी देने का आरोप लगाया है. थाने में दिये आवेदन में वंदना देवी ने कहा है कि वह लाखोरिया पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं. सरकार के निर्देश पर पंचायत भवन में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन का कार्य किया जा रहा था. इस दौरान लोगों को लाइन में लगाकर सत्यापन किया जा रहा था. आरोप है कि इसी दौरान गजेंद्र पासवान सहित चार अन्य लोग शराब के नशे में वहां पहुंचे और लाइन तोड़कर जबरन पहले सत्यापन करने का दबाव बनाने लगे. वंदना देवी के अनुसार, जब उन्होंने सभी का सत्यापन क्रमवार होने की बात कही और लाइन में आने को कहा, तो उक्त लोग गाली-गलौज करने लगे. इससे सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हो गयी. आवेदन में यह भी कहा गया है कि आरोपितों ने गाली-गलौज के साथ धमकी भी दी. वंदना देवी ने पुलिस को बताया है कि पूरी घटना पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है. उन्होंने मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










