सारवां में बाजे-गाजे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
सारवां में बाजे-गाजे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा

सारवां प्रखंड के लखोरिया गांव में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र लखोरिया स्थित 100 वर्ष पुराने भैया मंडा मंदिर के स्थान पर बने नवनिर्मित मंदिर में सोमवार को प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन किया गया. इस अवसर पर पंडित संतोष झा एवं यजमान राखी देवी के मार्गदर्शन में बाजे-गाजे के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा विभिन्न मोहल्लों की परिक्रमा करते हुए मां विघ्नहरनी मंदिर के समीप स्थित श्री पोखर पहुंची, जहां 151 कलशों का पूजन कर संकल्पित जल भरा गया. इसके बाद महिलाओं और कन्याओं ने कलश को अपने माथे पर रखकर मंदिर प्रांगण तक लाकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया. मंदिर प्रांगण में पंडित संतोष झा, धनंजय झा एवं रमेश झा द्वारा विधि-विधानपूर्वक प्राण प्रतिष्ठा की संपूर्ण प्रक्रिया संपन्न करायी गयी. इसको लेकर पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला. इस संबंध में संजय प्रसाद ने बताया कि यह मंदिर आठ गांवों की आस्था का केंद्र है और मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गयी हर मनोकामना यहां पूर्ण होती है. वहीं, आयोजन समिति में नकुल प्रसाद, आशुतोष प्रसाद, संतोष प्रसाद, प्रेम चन्द्र प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, बिनोद प्रसाद, प्रदीप सिन्हा, बसंत सिन्हा, संजीव सिन्हा, संजय प्रसाद, नीरज प्रसाद, विपिन राय, राजेश नारायण राय, धर्मेंद्र राय, राकेश राय, मनीष राज, सुमित राज, अजित सिन्हा, अनुज सिन्हा, सागर सिन्हा सहित अनेक लोग सक्रिय रहे. हाइलार्ट्स : 100 साल पुराने भैया मंडा मंदिर के नव-निर्माण में गूंजा भक्ति का उल्लास, भव्य कलश यात्रा के साथ प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola