अज्ञात वाहन ने बाइक में मारा धक्का , हादसे में मजदूर की मौत

सत्संग-भिरखीबाद मार्ग पर देवीपुर के समीप बाइपास रोड में अज्ञात वाहन सामने से आ रही बाइक में धक्का मार दिया, जिससे बाइक सवार मजदूर की माैत हो गयी.
देवघर. सत्संग-भिरखीबाद मार्ग पर देवीपुर के समीप बाइपास रोड में अज्ञात वाहन सामने से आ रही बाइक में धक्का मारते हुए फरार हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर देवीपुर थाने की पुलिस वहां पहुंची और गंभीर हालत में घायल हुए बाइक चालक बुढ़ैई थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव निवासी दिलीप हेंब्रम को सदर अपताल पहुंचाया. अस्पताल में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के बाद दिलीप को मृत घोषित कर दिया. देवीपुर थाने की पुलिस ने बुधवार की सुबह पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के मुताबिक, दिलीप मजदूरी करने जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी गया था. शाम में काम समाप्त होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था. उसी क्रम में देवीपुर के पास बाइपास रोड में अज्ञात वाहन उसकी बाइक में धक्का मारते हुए फरार हो गया. समाचार लिखे जाने तक देवीपुर थाने की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.
* सत्संग-भिरखीबाद मार्ग पर हुई दुर्घटना
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




