खेलो झारखंड के तहत छात्र-छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया कौशल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jul 2024 10:28 PM
खेलो झारखंड के तहत स्कूली बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता यूएचएस दुबराजपुर स्कूल में हुई, जिसमें 100 मीटर की दौड़, जैवलिन थ्रो, कबड्डी सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ.
पालोजोरी .खेलो झारखंड के तहत मंगलवार को प्रखंड के यूएचएस दुबराजपुर में स्कूल स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. इसमें मुख्य रूप से 100 मीटर दौड़, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो, कबड्डी सहित अन्य कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी. इसमें अंडर-17 आयु वर्ग के बच्चे हिस्सा ले रहे हैं. स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक जहीर अब्बास ने बताया कि स्कूल स्तर पर सभी खेल प्रतियोगिताएं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगे, साथ ही प्रखंड स्तर पर अच्छा करने वाले बच्चे राज्यस्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे. मंगलवार को मुख्य अतिथि के तौर पर सीआरपी श्रीनाथ यादव मौजूद थे. पहले दिन गौरव भंडारी ने भाला फेंक में अंडर-17 वर्ग के 35 मीटर भाला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं 100 मीटर रेस में वर्ग नवम के महबूब अंसारी प्रथम, डिस्कस थ्रो में मिनहाज अंसारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए शिक्षक चंद्रेश कुमार को नोडल बनाया गया है. मौके पर जहीर अब्बास के अलावा शिक्षक संदीप मंडल, सिराजुद्दीन अंसारी, सुनील भंडारी, सूरज मंडल, सहायक अध्यापक टोटन मंडल, संजय मंडल, सीमन टुडू, देवानंद साह आदि सक्रिय रूप से जुटे हुए थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










