Deoghar News : विशाल हनुमानजी की प्रतिमा व आकर्षक कांवर लेकर पहुंचे हावड़ा के कांवरिये

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : विशाल हनुमानजी की प्रतिमा व आकर्षक कांवर लेकर पहुंचे हावड़ा के कांवरिये

गुरुवार को हावड़ा को भूतनाथ कांवरिया संघ के सदस्य विशाल हनुमान जी की प्रतिमा के साथ गंगाजल लेकर सुल्तानगंज से बाबाधाम पहुंचे.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर : गुरुवार को हावड़ा को भूतनाथ कांवरिया संघ के सदस्य विशाल हनुमान जी की प्रतिमा के साथ गंगाजल लेकर सुल्तानगंज से बाबाधाम पहुंचे. कांवरिया संघ में राजेश, उमेश, रौशन सहित कुल 20 युवा कांवरिये शामिल हैं, जो बारी-बारी से कांधा लगाकर आदमकद हनुमानजी की प्रतिमा व जल लेकर बाबा के दरबार में पहुंचे हैं. जत्थे के साथ हनुमानजी की प्रतिमा को देखने के लिए पूरे कांवरिया पथ पर लोगों की भीड़ लग रही थी. हावड़ा के शिवपुर कुंडल बागान-फजीर बाजार से चलकर कांवरियों का जत्था यहां पहुंचा है. कांवरिया जत्थे में साहिल, विशाल, ऋतिक, अभिषेक, विक्की सहित कुल 12 कांवरिये शामिल हैं. साहिल ने बताया कि उनलोगों का जत्था हर साल कांवर यात्रा पर बाबाधाम आता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajay Kumar Yadav

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola