अढ़इया मेले से पहले कांवरिया पथ पर गूंजा बाबा बैद्यनाथ का जयकारा, सवा लाख ने किया जलार्पण

Updated:
विज्ञापन

नाचते गाते कांवरिये | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बाबा नगरी में भादो मेले के समापन के साथ ही अढ़इया मेले की रौनक बढ़ने लगी है. पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर नाचते-गाते कांवरियों की टोलियां बाबा बैद्यनाथ की ओर बढ़ रही हैं. रविवार को सवा लाख से अधिक भक्तों ने जलाभिषेक किया.

विज्ञापन

देवघर : 26 सितंबर को पूर्णिमा तिथि के साथ भादो मेले का समापन हो जाएगा. इसके बाद परंपरा के अनुसार 27 से 29 सितंबर तक अढ़इया मेला चलेगा. अढ़इया मेले को लेकर बाबा नगरी में कांवरियों की भीड़ बढ़ने लगी है. कांवरिया पथ से लेकर बाबा मंदिर तक इसका असर साफ दिख रहा है.

विज्ञापन

रविवार को कांवरिया पथ पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ बांस से बने आकर्षक कांवर लेकर दर्जनों कांवरिया टोलियां बाबा नगरी की ओर बढ़ती दिखीं. ढोल-नगाड़े और अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर कांवरिये नाचते-गाते बाबा बैद्यनाथ का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे.

नाचते गाते कांवरिये | Prabhat Khabar Network
नाचते गाते कांवरिये | Prabhat Khabar Network

सवा लाख कांवरियों ने किया जलार्पण

रविवार को बाबा मंदिर में कांवरियों की भारी भीड़ रही. आम कतार क्यू कॉम्प्लेक्स से बाहर निकलकर नेहरू पार्क की ओर बढ़ गयी, जबकि कूपन की कतार बड़ा बाजार की ओर मुड़ गयी. भीड़ के कारण आम कतार से जलार्पण करने में कांवरियों को करीब पांच से छह घंटे लगे, जबकि कूपन सुविधा लेने वाले कांवरिये करीब दो घंटे में जलार्पण कर पा रहे थे.

मंदिर परिसर | Prabhat Khabar Network
मंदिर परिसर | Prabhat Khabar Network

नये ओवरब्रिज से तेज हुई कूपन कतार

कूपन कतार के लिए बनाये गये नये ओवरब्रिज से मंदिर प्रशासन को भीड़ प्रबंधन में राहत मिल रही है. पहले ऐसी भीड़ में कूपन कतार आजाद चौक तक पहुंच जाती थी. अब ओवरब्रिज के कारण कतार की गति तेज रहने से भीड़ के दौरान भी करीब दो घंटे में कांवरियों को गर्भगृह तक पहुंचाया जा रहा है.

शाम छह बजे कूपन सुविधा बंद होने के बाद इसी ब्रिज से आम कतार के भक्तों को गर्भगृह तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है. रविवार को पट बंद होने तक करीब सवा लाख कांवरियों ने जलार्पण किया. इनमें 6697 कांवरियों ने कूपन सुविधा का लाभ लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola