भादो मेला में भीड़ बरकरार! नेहरू पार्क तक पहुंची कतार, सवा लाख कांवरियों ने किया जलार्पण

Updated:
विज्ञापन

मंदिर परिसर में कतार बद्ध भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भादो मेला अपने अंतिम पड़ाव पर है और बाबा बैद्यनाथ के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहा. सोमवार को सवा लाख से अधिक कांवरियों ने बाबा पर जलार्पण किया. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कूपन व्यवस्था भी लागू की गई थी.

विज्ञापन

देवघर : भादो मेला जैसे-जैसे ढलान की ओर बढ़ रहा है, कांवरियों की भीड़ बढ़ने लगी है. सोमवार को बाबा बैद्यनाथ के दरबार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही कांवरियों की भीड़ बढ़ती गयी और कतार क्यू कॉम्प्लेक्स से बाहर निकलकर नेहरू पार्क तक पहुंच गयी. कांवरियों से पूरा मेला क्षेत्र पटा रहा.

विज्ञापन
मंदिर परिसर एवं कूपन लेकर ओवर ब्रिज में कतार वद्ध | Prabhat Khabar Network
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ | Prabhat Khabar Network

पंडाल में भी दिनभर रही भीड़

नेहरू पार्क में बनाया गया पंडाल भी दिनभर श्रद्धालुओं से भरा रहा. पंडाल में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से आगे भेजा जाता रहा. इसके बावजूद भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही थी. बड़ी संख्या में कांवरिये अपनी बारी का इंतजार करते हुए कतार में डटे रहे.

मंदिर परिसर एवं कूपन लेकर ओवर ब्रिज में कतार वद्ध | Prabhat Khabar Network
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ | Prabhat Khabar Network

कूपन से 6314 कांवरियों ने किया जलार्पण

मंदिर प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं को सुगम जलार्पण कराने के लिए व्यवस्था की गयी थी. इधर, कूपन से जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी रही. कूपन की व्यवस्था सुविधा केंद्र से संचालित होती रही. इस दौरान 6314 कांवरियों ने कूपन सुविधा का लाभ लेकर बाबा का जलार्पण किया.

रात सवा नौ बजे बंद हुआ पट

बाबा मंदिर में जलार्पण का सिलसिला देर रात तक जारी रहा. रात करीब सवा नौ बजे बाबा मंदिर का पट बंद किया गया. पट बंद होने तक करीब सवा लाख कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया.

आम कतार में पांच घंटे का इंतजार

आम कतार से पांच घंटे, तो कूपन कतार से एक से डेढ़ घंटे का समय लगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola