Deoghar news : महारुद्र यज्ञ में मंत्रोचार से गुंजायमान हुआ बम-बम बाबा कुटिया, कलश यात्रा के साथ अनुष्ठान का शुभारंभ

Published by : Sanjeev Mishra Updated At : 06 May 2026 7:12 PM

विज्ञापन

बम-बम बाबा कुटिया में आयोजित सात दिवसीय शिवशक्त्यात्मक महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. बम-बम बाबा कुटिया में आयोजित सात दिवसीय शिवशक्त्यात्मक महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. वैदिक मंत्रोच्चार, घंट-घड़ियाल की ध्वनि और जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. श्रद्धालुओं की लंबी कतार और उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया. मुख्य यजमान सदानंद खवाड़े सपत्नी, सुमन कुमारी, अंकिता सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु यज्ञाचार्य कुणाल महाराज के नेतृत्व में कलश यात्रा के बाद आश्रम में विशेष पूजा के दौरान शामिल हुए. यात्रा कुटिया परिसर से आरंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची. इस दौरान श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ शामिल हुए.यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार यज्ञ देवताओं का आह्वान किया गया. विधिवत पूजा-अर्चना, ब्राह्मण वरण और यज्ञ मंडप में प्रवेश के बाद शास्त्रोक्त विधि से वेदी पूजन संपन्न हुआ. पूरे अनुष्ठान के दौरान वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक आस्था में डूबा रहा. यज्ञ समिति के संयोजक प्रभात कुमार सिंह ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यज्ञ में भाग लेने और भगवान की परिक्रमा कर अपने जीवन को कृतार्थ करने का आह्वान किया. सात दिनों तक चलने वाले इस महारुद्र यज्ञ में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और प्रवचन आयोजित किये जायेंगे.

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola