देवघर के डीसी ऑफिस में कौन दिलवा रहा है नौकरी? Viral मैसेज पर उपायुक्त ने दी ये चेतावनी

Updated at : 30 Sep 2022 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
देवघर के डीसी ऑफिस में कौन दिलवा रहा है नौकरी? Viral मैसेज पर उपायुक्त ने दी ये चेतावनी

वायरल मैसेज पर देवघर के उपायुक्त कार्यालय (DC Office Deoghar) की ओर से एक ट्वीट आया है. एक फॉरवर्ड मैसेज ट्वीट किया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि सोशल मीडिया (Social Media) में वायरल हो रहा यह मैसेज (Viral Massage) पूरी तरह से फेक है.

विज्ञापन

झारखंड (Jharkhand News) के देवघर जिला (Deoghar District) में उपायुक्त कार्यालय में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) मिल रही है. इसमें कहा जा रहा है कि जिस दिन अप्वाइंटमेंट लेटर मिलेगा, उसी दिन ज्वाइनिंग भी हो जायेगी. नियुक्ति उपायुक्त कार्यालय में प्यून (Peon) के पोस्ट पर होगी. वेतन 13,800 रुपये प्रतिमाह होगी. तीन लोगों की नियुक्ति की बात कही जा रही है.

डीसी ऑफिस ने कहा- फेक है मैसेज

इस वायरल मैसेज पर देवघर के उपायुक्त कार्यालय (DC Office Deoghar) की ओर से एक ट्वीट आया है. एक फॉरवर्ड मैसेज ट्वीट किया है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि सोशल मीडिया (Social Media) में वायरल हो रहा यह मैसेज (Viral Massage) पूरी तरह से फेक है. इस पर कोई भी व्यक्ति यकीन न करे. अगर आपके पास ऐसा कोई मैसेज आता है, तो उसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दें.

Also Read: Durga Puja 2022: प्रभात खबर अखबार से देवघर में बना अनोखा दुर्गा पूजा मंडप, खूबसूरती देखते रह जायेंगे

नौकरी दिलाने के नाम पर कर रहे ठगी का प्रयास

उपायुक्त देवघर के ट्विटर हैंडल से जो ट्वीट किया गया है, उसमें कहा गया है कि जिले में कुछ असामाजिक तत्व व ठग उपायुक्त कार्यालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं. साथ ही इसे फोन व मैसेज कर प्रसारित कर नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे की मांग रहे हैं.

प्रशासन ने आम लोगों को किया सावधान

डीसी ऑफिस की ओर से ऐसे में आम जनमानस को सावधान किया गया है और कहा गया है कि ऐसा कोई मैसेज या फोन कॉल आने पर इसकी जानकारी अपने नजदीकी थाना या उपायुक्त कार्यालय में दे सकते हैं. पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई की जायेगी.

साइबर क्रिमिनल्स का गढ़ है झारखंड

उल्लेखनीय है कि झारखंड में साइबर क्रिमिनल्स की भरमार है. खासकर जामताड़ा, देवघर और गिरिडीह ऐसे जिले हैं, जहां और जामताड़ा झारखंड के ये तीन जिले ऐसे हैं, जहां के साइबर अपराधियों की भरमार है. यहां के साइबर क्रिमिनल्स साइबर क्राइम के नित नये तरीके अपनाते हैं और लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे उड़ा लेते हैं. जामताड़ा तो साइबर क्राइम के लिए देश भर में बदनाम है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola