मारगोमुंडा में झामुमो पंचायत समिति का हुआ पुनर्गठन

Updated at : 10 Feb 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
मारगोमुंडा में झामुमो पंचायत समिति का हुआ पुनर्गठन

मारगोमुंडा के स्टेडियम मैदान में महजोरी पंचायत समिति का पुनर्गठन करने को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

विज्ञापन

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के स्टेडियम मैदान में महजोरी पंचायत समिति का पुनर्गठन करने को लेकर झामुमो पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सोहन मुर्मू की अध्यक्षता में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से अनाउल अंसारी को महजोरी पंचायत का पंचायत अध्यक्ष घोषित किया गया. जबकि सचिव नुनुलाल टुडू, उपाध्यक्ष राजीव तिवारी व पवन मंडल, कोषाध्यक्ष मोहन मंडल, संगठन सचिव अर्जुन तूरी, उप सचिव सलामत मियां, मीडिया प्रभारी शब्बीर अहमद के अलावा सदस्य के रूप में सुल्तान अंसारी, बेलाल अंसारी, अनवर अंसारी, शब्बीर अंसारी,अजय मंडल, मकबूल फिदा, नेहरू मरांडी, अरुण मंडल, बुधन महरा, एकलाख हुसैन, अमीन टुडू, तसलीम अंसारी, गुलजार अंसारी, मो.शब्बीर अंसारी, शहीद आलम, साधू मंडल, मोरन पुजहर, सहदेव पुजहर, तोफीक खान का चयन किया गया.

वहीं,

पीपरा पंचायत समिति गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष नेमुल अंसारी का चयन किया गया. जबकि सचिव रविलाल टुडू, उपाध्यक्ष कादीर शेख, सोकत खान, कोषाध्यक्ष फिरोज खान, उप सचिव फिरोज खान व कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप सोरेन को बनाया गया. साथ ही 15 लोगों को समिति का सदस्य बनाया गया है. मौके पर मुखिया सुधीर मंडल, मुर्शीद अली, सोहराब अंसारी, छोटू किस्कू आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola