झामुमो पंचायत समिति का हुआ पुनर्गठन, मो. खुर्शीद गाड़िया बने पंचायत अध्यक्ष

Updated at : 09 Feb 2025 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो पंचायत समिति का हुआ पुनर्गठन, मो. खुर्शीद गाड़िया बने पंचायत अध्यक्ष

मधुपुर प्रखंड क्षेत्र की गड़िया पंचायत में झामुमो का पंचायत समिति पुनर्गठन व सदस्यता अभियान के लिए बैठक हुई

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की गड़िया पंचायत में रविवार को झामुमो का पंचायत समिति पुनर्गठन व सदस्यता अभियान के लिए बैठक आयोजित की गयी. पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शाकिर अंसारी की अध्यक्षता में गड़िया पंचायत समिति का गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से मो. खुर्शीद को गाड़िया पंचायत का अध्यक्ष चुना गया है. वहीं, विकास दास, मो. मानिरुद्दीन व मो. शाहबुद्दीन को उपाध्यक्ष और भीम सिंह को सचिव चुना गया है. संगठन सचिव मो. अबूल हसन व संयुक्त सचिव खेमन कॉल को बनाया गया है. सोनालाल मरांडी को कोषाध्यक्ष व आशीष शर्मा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है. वहीं, पटवाबाद पंचायत में जमशेद अली को अध्यक्ष चुना गया है. मो. रफीक, सुरेंद्र यादव व मेहबूब आलम को उपाध्यक्ष और रवींद्र ठाकुर को सचिव बनाया गया है. संगठन सचिव सुधीर दास व संयुक्त सचिव का पद मो. अलीम को जिम्मेवारी दी गयी है. कोषाध्यक्ष मो. अख्तर रजा व मीडिया प्रभारी मो. अनवर अली को चुना गया है. मौके पर श्री किस्कू ने कहा कि केंद्रीय समिति के आदेश पर व जिला कमेटी के निर्देश पर पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया गया है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र के सभी पंचायत में बारी-बारी से पंचायत समिति का गठन किया जायेगा. मौके पर अबू तालिब अंसारी, शाकिब खान सहित झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola