Live Updates

Shravani Mela 2023: देवघर में दूसरी सोमवारी के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Updated:
विज्ञापन

Shravani Mela 2023: झारखंड के देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक है बाबाधाम. इसे मनोकामना लिंग भी कहते हैं. कहते हैं कि यहां आकर भक्त जो मांगता है, भोलेनाथ उसे पूरी करते हैं. देवघर में हर साल श्रावणी मेला लगता है, जो एक माह तक चलता है. देश भर से लाखों श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करने आते हैं. इस साल मलमास की वजह से श्रावण मेला दो माह का है. बाबाधाम की तरह दुमका स्थित बासुकीनाथ मंदिर भी प्रसिद्ध है. देवघर आने वाले श्रद्धालु बासुकीनाथ जरूर जाते हैं. बासुकीनाथ को फौजदारी बाबा भी कहा जाता है. श्रावणी मेला 2023 से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें हमारे (prabhatkhabar.com) के LIVE सेक्शन में..

विज्ञापन

देवघर में दूसरी सोमवारी के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

श्रावणी मेला 2023 के सफल संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा की तैयारी कर ली गयी है. इसी कड़ी में आज उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से देवघर बीएड कॉलेज परिसर में दूसरी सोमवारी को लेकर बेहतर प्रबंधन और सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर सभी वरीय पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफ किया गया. इस दौरान तैयारियों की समीक्षा कर सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया.

बासुकिनाथ में 45 हजार कांवरियों ने किया जलाभिषेक

राजकीय श्रावणी मेला 2023 के 12वें दिन शनिवार को दुमका जिले के बासुकिनाथ स्थित बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में कांवरियों की भीड़ लगी रही. भक्ति का अदभुत नजारा देखने को मिला. तीन बजे भोर से ही मंदिर प्रांगण में कांवरियों की भीड़ देखी गयी. बोल बम के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा. सरकारी पूजा के बाद गर्भ गृह का पट कांवरियों के लिए खोल दिया गया. शिवगंगा घाट व मेला परिसर कांवरियों से पटा रहा. मंदिर प्रबंधन के अनुसार, शनिवार को 45 हजार से अधिक कांवरियों ने बाबा बासुकिनाथ को जलार्पण किया.

शिवगंगा में गंगा मिट्टी से फिसलन का खतरा

Shravani Mela LIVE 2023|कांवरियों द्वारा शिवगंगा में स्नान और संकल्प के बाद गंगा जल के बर्तन में लगी गंगा की मिट्टी को शिवगंगा के आसपास फेंक देने से घाट पर फिसलन हो रही है. इससे श्रद्धालुओं के गिर कर घायल होने की संभावना बनी रहती है. इसे लेकर नगर आयुक्त ने बताया कि गंगा मिट्टी से फिसलन से बचाने के लिए निगम ने पूरी तैयारी की है. इसके लिए एजेंसी और निगम दोनों के सफाईकर्मी लगाये गये हैं, जो तीन शिफ्ट में काम करेंगे. दोनों कर्मी शिवगंगा की सीढ़ी में लगी मिट्टी को साफ करेंगे.

कोठिया व बाघमारा टेंट सिटी और आध्यात्मिक भवन की व्यवस्था का लाभ उठा रहे कांवरिये

देवघर. श्रावणी मेला-2023 में लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा नगरी आ रहे हैं और सुगम रूप से जलार्पण कर रहे हैं. जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किया गया है. इसी क्रम में कोठिया और बाघमारा स्थित टेंट सीटी में श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की सुविधा है, जहां थके हुए श्रद्धालु आराम कर रहे हैं. साथ ही कांवरिया पथ सरासनी में आध्यात्मिक भवन में भी श्रद्धालुओं के ठहरने का उचित प्रबंध किया गया है. आध्यात्मिक भवन में श्रद्धालुओं की सुविधा और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है. बाबा नगरी आने के क्रम में भारी संख्या श्रद्धालुओं का जत्था कोठिया और बाघमारा स्थित टेंट सिटी तथा आध्यात्मिक भवन में विश्राम कर रहा है.

शीघ्रदर्शनम गेट में एक कूपन से कराता था दो लोगों की इंट्री, आरोपी गिरफ्तार

देवघर बाबा मंदिर के शीघ्रदर्शनम इंट्री गेट पर फ्लैप बैरियर के एक कर्मचारी द्वारा शीघ्रदर्शनम कूपन की कालाबाजारी करने का मामला सामने आया है. शुक्रवार सुबह करीब सात बजे कुछ श्रद्धालुओं ने मंदिर कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत की. शीघ्रदर्शनम प्रभारी प्रकाश कुमार मिश्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त कर्मचारी के क्रियाकलाप की निगरानी की, तो संदेहास्पद पाया. इसके बाद उसे बुलाकर दंडाधिकारी की मौजूदगी में प्रशासनिक भवन में पूछताछ की गयी. उसने बताया कि वह एक कार्ड पर दो से तीन श्रद्धालुओं को प्रवेश करा रहा था और एक्टिव कार्ड को अपने पास रख लेता था.

पूरी खबर के लिए Click करें

मंदिर के आसपास की कॉलोनियों में ऑटो-टोटो का अवैध पड़ाव

देवघर श्रावणी मेले के दौरान सुदृढ़ यातायात व्यवस्था के लिए वाहनों के प्रवेश व पड़ाव पर रोक लगा दी गयी है. इसके लिए रूट भी तय किये गये हैं. इसके बावजूद ऑटो-टोटो चालक प्रशासन के आदेशों को धता बता रहे हैं. शहर के हरिहरबाड़ी में बैरिकेडिंग लगा कर पुलिस की तैनाती की गयी है, जिसके बाद भी बड़ा नाला के पास से सवारी उठाये जा रहे हैं. पुलिस की नजरों से बचाने के लिए गाड़ी को पं यतींद्र नाथ द्वारी पथ, पं भूषण पांडेय पथ से लेकर जाया जा रहा है. आवासीय कॉलोनियों के पास अवैध पड़ाव बना देने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है.

देवघर : चकाई मोड़ की सड़क पर ऑटो-टोटो का कब्जा, जाम से निजात दिलाने में ट्रैफिक पुलिस गंभीर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola