ePaper

PHOTOS: सोमवारी पर देवघर में आस्था का उल्लास, तस्वीरों में देखें बाबाधाम का नजारा

Updated at : 07 Aug 2023 11:06 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: सोमवारी पर देवघर में आस्था का उल्लास, तस्वीरों में देखें बाबाधाम का नजारा

सोमवारी पर बाबा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के रंग से सराबोर हो गया है. बोल बम और हर हर महादेव से नारों से बाबा बैद्यनाथ की नगरी गुंजायमान है. इस बीच यहां से अलग-अलग तस्वीरें आई हैं, जो मन मोह लेने वाले हैं.

विज्ञापन
undefined

सावन सोमवारी पर बोल बम और हर हर महादेव से नारों से बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर गुंजायमान हो गया है. बाबा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के रंग से सराबोर हो गया है.

undefined

सरकारी पूजा के बाद अहले सुबह 03 बजकर 48 मिनट से श्रद्धालु अर्घा के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ का जलार्पण कर रहे हैं.

undefined

सावन की पांचवीं और पुरुषोत्तम मास व बांग्ला सावन की तीसरी सोमवारी पर भारी संख्या में कांवरिये बाबा मंदिर पहुंचे हैं. इस अवसर पर पूरा मंदिर परिसर भगवा रंग से पटा है और चारों ओर बोल-बम के जयकारे लग रहे हैं, पूरा माहौल भक्तिमय है.

undefined

श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को लेकर उपायुक्त लगातार मंदिर प्रांगण व रुटलाइन का निरीक्षण कर रहे हैं. शिवगंगा में एनडीआरएफ की टीम उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रख रही है. सम्पूर्ण रूट लाइन के साथ-साथ सभी होल्डिंग पॉइंट व महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा बल एवं दंडाधिकारी उपस्थित हैं. इस बीच पुलिस का मानवीय चेहरा भी देखने को मिला. सूचना सहायता कर्मी अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित हैं और श्रद्धालुओं को आवश्यक सहयोग कर रहे हैं.

undefined

बाबा मंदिर में रविवार से ही भक्तों की भारी भीड़ देखी गयी. वहीं सोमवारी पर जलार्पण के लिए रविवार देर रात से ही कांवरिये रूटलाइन में कतार में लग गये थे. इस बार श्रावणी मेला दो माह का होने के बाद भी हर दिन भारी संख्या में कांवरियों का आगमन जारी है.

undefined

इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर रुटलाइन के अलावा अहले सुबह से बाबा मंदिर प्रांगण में उपस्थित हैं. सोमवारी को जलार्पण को लेकर रात्रि पहर में ही श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज तक पहुंच गयी. कड़ी सुरक्षा के बीच कतारबद्ध होकर श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ का सुलभ व सुरक्षित जलार्पण कर रहे हैं.

undefined

बाबा मंदिर आने वाले कांवरिये जलार्पण के बाद कांवर यात्रा की यादों में समेट कर ले जाने का मौका छोड़ना नहीं चाहते हैं. इस कारण बाबा मंदिर परिसर में कांवरियों को सेल्फी लेते देखा जा रहा है.

undefined

सावन के पावन महीने में हमेशा की तरह आज भी बाबा धाम का दृश्य काफी मनमोहक है.

विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola