ePaper

JAC Board 10th Result 2021 : बस कंडक्टर का बेटा विक्की मंडल बना पांचवां स्टेट टाॅपर, बनना चाहता है डॉक्टर

Updated at : 29 Jul 2021 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
JAC Board 10th Result 2021 : बस कंडक्टर का बेटा विक्की मंडल बना पांचवां स्टेट टाॅपर, बनना चाहता है डॉक्टर

JAC Board 10th Result 2021 (पालोजोरी, देवघर) : देवघर के पालाेजोरी स्थित सनरेज स्कूल के छात्र विक्की मंडल ने अपनी मेहनत के बल पर मैट्रिक परीक्षा में 97.20 फीसदी अंक लाकर स्टेट में पांचवां स्थान प्राप्त किया है. विक्की के पिता बस कंडक्टर हैं.

विज्ञापन

JAC Board 10th Result 2021 (पालोजोरी, देवघर) : देवघर के पालाेजोरी स्थित सनरेज स्कूल के छात्र विक्की मंडल ने अपनी मेहनत के बल पर मैट्रिक परीक्षा में 97.20 फीसदी अंक लाकर स्टेट में पांचवां स्थान प्राप्त किया है. वह पालोजोरी के असना गांव का रहनेवाला है. साधारण पारिवरिक पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले विक्की ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल की है. विक्की के पिता बस कंडक्टर हैं.

विक्की ने परिवार की आर्थिक कमजोरी को कभी अपनी पढ़ाई में आड़े नहीं आने दिया. उसने शिक्षकों के संपर्क में रहते हुए स्वाध्याय से बेहतर परिणाम प्राप्त किया है. उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है. विक्की डॉक्टर बनकर समाज में बेहतर मुकाम हासिल करना चाहता है.

टॉप-10 में देवघर के 27 छात्र शामिल

देवघर जिले से 100 से ज्यादा हाई स्कूलों के 16000 से ज्यादा विद्यार्थियों ने मैट्रिक परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था. देवघर जिले के 27 छात्रों ने टॉप-10 में अपनी जगह बनायी है. सनरेज हाइस्कूल पालोजोरी के विक्की कुमार मंडल ने 97.20 (486 अंक) अंक हासिल कर जिला टॉपर हुए. राम मंदिर हाई स्कूल देवघर के अमन कुमार यादव, सनरेज हाइस्कूल पालोजोरी के विवेक कुमार, चेतन कुमार सिंह, रंजन कुमार व अनुज कुमार ने 97 फीसदी (485 अंक) हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया. सनरेज हाइस्कूल पालोजोरी के कृष्ण कुमार बथवाल व राकेश कुमार मंडल ने क्रमश: 96.40 फीसदी (482 अंक) हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है.

Also Read: JAC Board 10th Result 2021 LIVE : मैट्रिक में 95.93 % छात्र पास, बोकारो के विवेक दत्ता को सर्वाधिक 98.60 % अंक
देवघर के टॉप-10 छात्रों की स्थिति एक नजर में

नाम : स्कूल का नाम : नंबर : प्रतिशत
विक्की कुमार मंडल : सनरेज हाईस्कूल, पालोजोरी : 486 : 97.20
अमन कुमार यादव : राम मंदिर बीपीजे हाईस्कूल, देवघर : 485 : 97.00
विवेक कुमार : सनरेज हाईस्कूल, पालोजोरी : 485 : 97.00
चेतन कुमार सिंह : सनरेज हाईस्कूल, पालोजोरी : 485 : 97.00
रंजन कुमार : सनरेज हाईस्कूल, पालोजोरी : 485 : 97.00
अनुज कुमार : सनरेज हाईस्कूल, पालोजोरी : 485 : 97.00
कृष्ण कुमार बथवाल : सनरेज हाईस्कूल, पालोजोरी : 482 : 96.40
राकेश कुमार मंडल : सनरेज हाईस्कूल, पालोजोरी : 482 : 96.40
सुनील टुडू : सनरेज हाईस्कूल, पालोजोरी : 481 : 96.20
शुभम मंडल : सनरेज हाईस्कूल, पालोजोरी : 480 : 96.00
सूरज कुमार : सनरेज हाईस्कूल, पालोजोरी : 480 : 96.00
अमन कुमार सिंह : सनरेज हाईस्कूल, पालोजोरी : 480 : 96.00

नाम : स्कूल का नाम : नंबर : प्रतिशत
संदीप कुमार राय : सनरेज हाईस्कूल, पालोजोरी : 480 : 96.00
अमन कुमार : उत्क्रमित हाईस्कूल, चांदडीह : 479 : 95.80
कौस्तव दास : सनरेज हाईस्कूल, पालोजोरी : 478 : 95.60
सुजल कुमार राउत : राम मंदिर बीपीजे हाईस्कूल, देवघर : 477 : 95.40
चैतन्य चार : सनरेज हाईस्कूल, पालोजोरी : 477 : 95.40
नीतेश कुमार वर्णवाल : सनरेज हाईस्कूल, पालोजोरी : 477 : 95.40
रजनीश दास : उत्क्रमित हाईस्कूल, मलहरा : 476 : 95.20
मो अली राजा : सनरेज हाईस्कूल, पालोजोरी : 476 : 95.20
आशिफ राजा : सनरेज हाईस्कूल, पालोजोरी : 476 : 95.20
बिट्टू कुमार राउत : सनरेज हाईस्कूल, पालोजोरी : 476 : 95.20
आफताब आलम : सनरेज हाईस्कूल, पालोजोरी : 476 : 95.20
अल्तमश जाहिद : सनरेज हाईस्कूल, पालोजोरी : 476 : 95.20
साहिल कुमार : सनरेज हाईस्कूल, पालोजोरी : 476 : 95.20
ब्रजेश कुमार तिवारी : RBJPS प्लस टू स्कूल, बामनगामा : 476 : 95.20
आसिफ राजा : सनरेज हाईस्कूल, पालोजोरी : 475 : 95.00

Posed By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola