इंडियन ऑयल टर्मिनल जसीडीह में लगी आग पर कंपनी के ईडी का स्पष्टीकरण, कही ये बात

Updated at : 19 Mar 2025 1:12 PM (IST)
विज्ञापन
indian Oil Jasidih Terminal Fire News

इंडियन ऑयल टर्मिनल के बाउंड्री वॉल के पास आग की लपटें. फाइल फोटो

Indian Oil Jasidih Terminal Fire: जसीडीह के इंडियन ऑयल टर्मिनल के पास लगी आग की वजह से चार घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा. कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा है कि इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ.

विज्ञापन

Indian Oil Jasidih Terminal Fire: देवघर जिले के जसीडीह में इंडियन ऑयल के टर्मिनल के पास लगी भीषण आग पर कंपनी ने स्पष्टीकरण दिया है. कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (सीसी एंड ब्रांडिंग), मार्केटिंग हेड ऑफिस मुंबई जॉन के प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 18 मार्च 2025 को इंडियन ऑयल के न्यू टैंक ट्रक पार्किंग एरिया के ग्रीन बेल्ट एरिया में आग लपग गयी थी. यह इलाका इंडियन ऑयल टर्मिनल के बाहर का इलाका है. कंपनी ने कहा है कि इंडियन ऑयल टर्मिनल के पास धुआं का गुबार देखा जा रहा था, क्योंकि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के तहत एमडीपीई पाइप में आग लग गयी थी. जॉन प्रसाद के ने कहा है कि आग कैसे लगी, इसकी जांच के लिए एक टीम का गठन कर दिया गया है.

इमरजेंसी रिस्पांस टीम और प्रशासन की मदद से आग पर काबू किया

इंडियन ऑयल ने कहा है कि तत्काल आग को नियंत्रित करने के लिए इंडियन ऑयल की सभी इमरजेंसी रिस्पांस टीम के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन की मदद ली गयी. आग को नियंत्रित कर लिया गया. इंडियन ऑयल और प्रशासन की सक्रियता की वजह से कोई दुर्घटना नहीं हुई. कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: F1 Visa Cancelled: हमास का समर्थन किया तो नहीं पढ़ पाएंगे अमेरिका में, ट्रंप की कड़ी कार्रवाई

आग की वजह से IOCL के ऑपरेशन में नहीं आयी कोई बाधा

कंपनी ने आगे कहा है कि जिस वक्त आग लगी, उस समय टैंक ट्रक पार्किंग एरिया में कोई टैंक ट्रक नहीं था. मुस्तैदी के साथ आग पर नियंत्रण पा लिया गया. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के टर्मिनल परिसर और आसपास के इलाकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की गयी. जॉन प्रसाद के ने कहा है कि इंडियन ऑयल सुरक्षा के सर्वोच्च मानकों का पालन करता है. इसलिए आग लगने की वजह से कोई बड़ी क्षति नहीं हुई. इस दौरान इंडियन ऑयल के सामान्य ऑपरेशन में भी कोई बाधा नहीं आयी. यानी काम सामान्य रूप से चलता रहा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मंगलवार को झाड़ियों में लगी आग ने ले लिया था विकराल रूप

मंगलवार को जसीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पास झाड़ियों में लगी आग ने भीषण रूप ले लिया था. इसकी वजह सके एहतियातन पास के गांव को खाली करा लिया गया. खतरे की आशंका के मद्देनजर जसीडीह स्टेशन पर उस समय खड़ी पैसेंजर ट्रेनों और मालगाड़ियों को वहां से रवाना कर दिया गया था. करीब 4 घंटे के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका. आग लगने की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ.

इसे भी पढ़ें

19 मार्च को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें कीमत

अपराधियों के निशाने पर कोयला कारोबारी, रंगदारी वसूलने के लिए सक्रिय हैं ये गिरोह

Aaj Ka Mausam: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट, गर्मी से मिली राहत

Jharkhand Crime News: जनवरी में झारखंड में 127 लोगों का हुआ मर्डर, सबसे ज्यादा रांची में

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola