डोभा के गहरे पानी में डूबने से युवक की चली गयी जान

Updated:
विज्ञापन
डोभा के गहरे पानी में डूबने से युवक की चली गयी जान

सारठ थाना क्षेत्र के गोपलारायडीह की घटना

विज्ञापन

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र के गोपलारायडीह गांव निवासी 32 वर्षीय कामदेव सोरेन की शुक्रवार को डोभा में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है. इस संबंध में मृतक के भाई प्रदीप सोरेन व परिजनों ने बताया कि शुक्रवार करीब डेढ़ बजे कामदेव सोरेन अपनी पत्नी प्रमिला बास्की के साथ गांव के डोभा में नहाने गया था. इसी दौरान करीब 50 फीट लंबा और 12 से 15 फीट गहरे डोभा है, जिसकी गहराई में वह चला गया और डूब गया. पत्नी प्रमिला सोरेन के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण अवसर पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे डोभा से बाहर निकाला. इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां डॉ जितेंद्र कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन शव को घर ले आये. मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था. उसकी असामयिक मौत से पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना की सूचना मिलने पर सारठ थाना के एएसआइ राम बृक्ष सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया. घटना की जानकारी मिलते ही विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह, झामुमो नेता इस्तियाक मिर्जा, जिप सदस्य प्रतिनिधि उमाशंकर मंडल, ग्राम प्रधान सुशील सोरेन, समाजसेवी अमित पौद्दार, जोनेद अहमद, अंचल निरीक्षक एवं पंचायत सचिव सहित कई लोग मौके पर पहुंचे और शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया. विधायक प्रतिनिधि राहुल सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत हर संभव सहायता प्रदान की जायेगी. हाइलार्ट्स : सारठ थाना क्षेत्र के गोपलारायडीह की घटना, जोरिया में नहाने गये थे दंपती डोभा में नहाने गये पति-पत्नी, रो-रोकर परिजनों का बूरा हाल

विज्ञापन
Ramakant Mishra

लेखक के बारे में

By Ramakant Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola