देवीपुर: बारावां पैक्स के अध्यक्ष बने लक्ष्मण यादव

Published by : SIVANDAN BARWAL Updated At : 12 Sep 2025 8:07 PM

विज्ञापन

देवीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित राजपुरा पैक्स के प्रांगण में हुई बैठक

विज्ञापन

देवीपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित राजपुरा पैक्स के प्रांगण में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर सभी पैक्स अध्यक्षों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जितजोरी पैक्स अध्यक्ष शिवराम सिंह ने की. बैठक में सर्वसम्मति से बारावां पैक्स अध्यक्ष लक्ष्मण यादव को प्रखंड अध्यक्ष, झूमरबाद पैक्स अध्यक्ष मनोज ठाकुर को कोषाध्यक्ष, महुआटांड़ पैक्स अध्यक्ष दिलीप प्रसाद राय व रामूडीह पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार सिंह को सचिव, टटकियो पैक्स अध्यक्ष मुकेश यादव एवं राजपुरा पैक्स अध्यक्ष दिनेश कुमार बरनवाल को उपाध्यक्ष, धोबाना पैक्स अध्यक्ष सरिता देवी को महामंत्री, फुलकरी पैक्स अध्यक्ष विजय बर्मा को मीडिया प्रभारी चुना गया. वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पैक्स अध्यक्ष नयन कुमार सिंह, अब्बास अंसारी एवं अनूप सिंहा को चुना गया. बैठक में संगठन एवं पैक्स में सार्वजनिक रूप से कार्य करने एवं संगठन का प्रत्येक माह को बैठक करने का निर्णय लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SIVANDAN BARWAL

लेखक के बारे में

By SIVANDAN BARWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola