Deoghar News : आइएमए देवघर की नयी कार्यकारिणी ने संभाला पदभार, डॉ एनसी गांधी बने अध्यक्ष
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए), देवघर की नयी कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह रविवार को आइएमए हॉल के सभागार में आयोजित किया गया.
संवाददाता, देवघर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए), देवघर की नयी कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह रविवार को आइएमए हॉल के सभागार में आयोजित किया गया. इसमें आइएमए झारखंड के अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सिविल सर्जन डॉ रमेश कुमार गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुए. समारोह में नयी कार्यकारिणी ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया. इसमें सर्वसम्मति से डॉ एनसी गांधी को अध्यक्ष चुना गया. वहीं उपाध्यक्ष के रूप में डॉ रीता ठाकुर, डॉ आनंदबर्धन, डॉ अनिल कुमार बरनवाल और डॉ शत्रुघ्न सिंह को जिम्मेदारी दी गयी. सचिव पद पर डॉ संजय कुमार (शिवाय) का चयन किया गया. संयुक्त सचिव के रूप में डॉ मंजूषा झा, डॉ चितरंजन कुमार पंकज, डॉ प्रेम प्रकाश और डॉ अमित कुमार केशरी को जिम्मेदारी सौंपी गयी. इसके अलावा डॉ गौरी शंकर को कोषाध्यक्ष, डॉ गोपाल जी शरण को लेखा निरीक्षक तथा डॉ धन्वंतरि तिवारी को संरक्षक बनाया गया. सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन सर्वसम्मति से हुआ, जिसकी घोषणा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ गोपाल प्रसाद बरनवाल ने की. एम्स के चिकित्सकों को भी जिम्मेदारी समारोह में एम्स देवघर के डॉ संजय कुमार को स्टेट काउंसिल का सदस्य बनाया गया. वहीं डॉ भारतेन्दु भारती और डॉ निखिल को कार्यकारी समिति में शामिल किया गया. कार्यक्रम में राज्य उपाध्यक्ष डॉ आरएन प्रसाद, आइएमए देवघर के पूर्व अध्यक्ष डॉ जुगल किशोर चौधरी, डॉ रमन कुमार, वरिष्ठ पूर्व सचिव डॉ संजय कुमार (कुंडा) समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे. साथ ही नयी टीम ने संगठन को और सशक्त बनाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए