ePaper

Holi in Deoghar : बाबानगरी में 13 मार्च की रात को होगा हरिहर मिलन, यहां देखें समय

Updated at : 05 Mar 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
deoghar news holi baba mandir

बाबा मंदिर में कब मनेगी होली, जारी हो गयी तारीख.

Holi in Deoghar : बाबानगगरी देवघर में होली की तारीख का ऐलान हो गया है. 13 मार्च 2025 की रात को 11:30 बजे हरिहर मिलन होगा. और क्या-क्या आयोजन होगा, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Holi in Deoghar : होली से पहले बाबानगरी देवघर में आयोजित होने वाले सभी पर्व-त्योहारों के आयोजन की जानकारी बाबा मंदिर की ओर से दे दी गयी है. बाबा मंदिर के इस्टेट पुरोहित श्रीनाथ पंडित ने इस संबंध में अपना निर्णय दे दिया है. इसके बाद मंदिर प्रशासन ने लिखित रूप से मंदिर के सभी मुख्य दरवाजे पर आदेश को टांग दिया. जारी निर्णय के अनुसार, बाबानगरी में 13 मार्च (गुरुवार) को सूखी होली यानी गुलाल वाली होली मनायी जायेगी. हरिहर मिलन की परंपरा के निर्वहण के साथ बाबा वैद्यनाथ का स्थापना दिवस मनाया जायेगा. गुरुवार को रात 10:50 बजे होलिका दहन और 11:30 बजे हरिहर मिलन होगा. फिर 11:50 बजे बाबा का शृंगार करने के बाद पट बंद कर दिया जायेगा.

4 बजे के बाद तुरंत खुल जायेगा मंदिर का पट

गुरुवार को बाबा मंदिर के भीतर खंड में स्थित राधाकृष्ण मंदिर से भगवान हरि यानी कृष्ण को दोल मंच के लिए प्रस्थान कराया जायेगा. वहीं बाबा मंदिर का पट खोलकर सरादर पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा द्वारा बाबा पर गुलाल अर्पित कर होली प्रारंभ की जायेगी. इस संबंध में भगवान कृष्ण के पुजारी सह मंदिर उपचारक बताते हैं कि, बाबा मंदिर में जलार्पण के बाद पट बंद होगा तथा शाम चार बजे पट खुल जाएगा. . पट खुलने के साथ मंदिर महंत श्रीश्री सरदार पंडा बाबा पर गुलाल अर्पित कर होली प्रारंभ करेंगे. उसके बाद राधाकृष्ण मंदिर में भगवान को गुलाल अर्पित कर दोल मंच के लिए निकाला जायेगा.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: बिल क्लिंटन और अपने संबंध को अब #MeToo की शुरुआत बता रही हैं मोनिका लेविंस्की, सच ऐसे हुआ था उजागर

मंदिर प्रशासन ने द्वार पर चिपकाया सूचना पट

शाम चार बजे के बाद भगवान हरि दोलमंच के लिए प्रस्थान करेंगे वहीं आजाद चौक स्थित दोलमंच पर विधिवत पूजा पाठ के बाद रात 10:50 में होलिका दहन की परंपरा का निर्वहण होगा.वहीं 11:30 बजे के बाद बाबा भोले नाथ का शृंगार पूजा किया जाएगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरिहर मिलन के बाद होगी श्रृंगार पूजा

चली आ रही परंपरा के अनुसार रात 11:30 बजे हरिहर मिलन के बाद बाबा का शृंगार पूजा की जायेगी. हरिहर मिलन के बाद तुरंत मंदिर की सफाई कर श्रृंगार पूजा की जायेगी. उसके बाद मंदिर का पट बंद कर दिया जायेगा.

बाबा मंदिर से डोली पर निकलेंगे भगवान

बाबा मंदिर से भगवान को डोली पर बिठाकर मंदिर की परिक्रमा करायी जायेगी. उसके बाद मंदिर के पश्चिम द्वार से डोली निकलेगी, जो सरदार पंडा लेन होते हुए सिंह द्वार पूरब द्वार होते हुए बड़ा बाजार के रास्ते से डोली को आजाद चौक स्थित फगडोल पर ले जाया जायेगा. इस दौरान मंदिर के सभी मुख्य द्वार पर डोली को रोक कर और रास्ते में पड़ने वाले सभी चौराहों पर भोग लगाया जायेगा, रास्ते में भक्त डोली पर विराजमान भगवान को गुलाल अर्पित करेंगे. उसके बाद भगवान को फग डोल पर लगे झूले पर बिठाकर भंडारियों द्वारा झुलाया जायेगा. इस दौरान शहरवासी फगडोल पर आकर गुलाल अर्पित करेंगे.

देवघर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लि करें

रात 10:50 में होगा होलिका दहन

परंपरा के अनुसार फगडोल पर होलिका की विशेष पूजा होगी. यहां पर मंदिर की ओर से पुजारी पंडित दुर्गा प्रसाद होलिका की पूजा कर रात के 10:50 में बजे होलिका दहन करेंगे. उसके बाद पुनः डोली पर बिठाकर भगवान को पश्चिम दरवाजे के रास्ते बाबा मंदिर लाया जायेगा. तय समय पर रात के 11:30 बजे हरिहर मिलन की परंपरा को संपन्न कर बाबा वैद्यनाथ का स्थापना दिवस मनाया जायेगा. मान्यता है कि फाल्गुनमास पूर्णिमा तिथि के अवसर पर हरि यानी भगवान विष्णु के हाथों हर यानी भगवान महादेव के शिवलिंग की स्थापना की गई थी तब से इस परंपरा का निर्वहण किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें

PHOTOS: ट्रक चालक की मौत के बाद गुस्साये लोगों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन, रोड जाम से बेहाल रहे लोग

Deoghar News: द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य पहुंचे बाबा मंदिर, की पूजा, देखें PHOTOS

झारखंड को जल्द मिलेगा नेता प्रतिपक्ष, बीजेपी विधायक दल का नेता चुनने के लिए भूपेंद्र यादव और डॉ के लक्ष्मण पर्यवेक्षक नियुक्त

सिमडेगा में महिला समेत 5 पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार, पुलिस ने जेल भेजा, लेवी वसूलने आये थे सभी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola