आंधी-तूफान से बाधित हुई बिजली आपूर्ति, 25 मिनट तक रुकी रही टाटा-आरा एक्सप्रेस

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
आंधी-तूफान से बाधित हुई बिजली आपूर्ति,  25 मिनट तक रुकी रही टाटा-आरा एक्सप्रेस

मधुपुर तेज आंधी व बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया

विज्ञापन

मधुपुर. तेज आंधी व बारिश से गुरुवार को जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. इससे रेल यातायात को भी प्रभावित हुआ. बताया जाता है कि शंकरपुर व मथुरापुर रेलखंड के बीच ओवरहेड वायरों पर तेज हवाओं का असर पड़ा, जिससे इस रूट पर बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. तकनीकी बाधा के कारण टाटा से आरा जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को मधुपुर स्टेशन पर करीब 25 मिनट तक रोकना पड़ा. बताया जाता है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया. स्थिति पर तत्काल नियंत्रण पाने के लिए रेलवे की तकनीकी टीम सक्रिय रही. जैसे ही शंकरपुर की ओर से सिग्नल मिला और विद्युत आपूर्ति बहाल हुई तो ट्रेन को सावधानीपूर्वक रवाना किया गया. हालांकि यात्रियों को थोड़ी देर के लिए असुविधा हुई. पर रेलवे प्रशासन ने पूरे संयम और सतर्कता के साथ स्थिति को संभालते हुए ट्रेन संचालन को जल्द ही सामान्य किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola