आयुष स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को मिला परामर्श

Published by : SIVANDAN BARWAL Updated At : 22 Aug 2025 6:58 PM

विज्ञापन

देवीपुर प्रखंड मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

विज्ञापन

देवीपुर. जिला आयुष समिति की ओर से प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान निः शुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर लगाया गया. इस दौरान चिकित्सकों ने गठिया की समस्या से संबंधी जांच कर जरूरतमंदों को दवा उपलब्ध करायी. वहीं, कार्यक्रम के आयोजन में ग्राम आरोग्य समिति जासियाडीह का अहम योगदान रहा. साथ ही शिविर में योग शिक्षक ने योग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. मौके पर डाॅ इंद्रदीप कुमार नटराज, डाॅ दिवाकर बरनवाल, योग प्रशिक्षक अनुज कुमार, उमाशंकर यादव, फलदेव कोल, सहिया दीदी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SIVANDAN BARWAL

लेखक के बारे में

By SIVANDAN BARWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola