कुंजभंग पाला गायन के साथ 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का समापन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 May 2024 9:03 PM
पालोजोरी के लखी मंदिर में 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया था.अलग-अलग दिन कई कार्यक्रम हुए. कीर्तनीयां सुधा कंठ के कीर्तन पर श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हुए. वहीं कीर्तन मंडली ने झांकियों की भी प्रस्तुति दी.
पालोजोरी . पालोजोरी लखी मंदिर प्रांगण में आयोजित 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का समापन सोमवार को कुंजभंग पालागायन के साथ हो गया. इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का जुटान कीर्तन सुनने के लिए हुआ था. इसमें ज्यादा संख्या महिलाओं की थी. कीर्तनियां सुधा कंठ ने राधा कृष्ण की प्रेम लीलाओ का वर्णन कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया. वहीं रंग दल लीला संकीर्तन के नाबिक चंद्र दास की कीर्तन मंडली ने विभिन्न झांकी के माध्यम से मां काली, शिव पार्वती, राधा कृष्ण, महिषासुर मर्दनी की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया. पांच दिवसीय कीर्तन गुरुवार को शुरू हुआ था. कीर्तन के सफल आयोजन में पालोजोरी के समस्त ग्रामवासी के साथ-साथ ब्लॉक रोड के युवाओं का विशेष योगदान रहा. सोमवार को धुलाठ के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. वहीं कमेटी के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शरबत की व्यवस्था भी की गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










