हाइवा व कार में टक्कर, वृद्ध गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
हाइवा व कार में टक्कर, वृद्ध गंभीर रूप से घायल

देवघर-सारठ मुख्य पथ पर भंडारो वर्मा मोड़ के पास हुई सड़क दुर्घटना

विज्ञापन

सारवां. जिले के सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर-सारठ मुख्य पथ पर शनिवार को भंडारो वर्मा मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें हाइवा और कार की जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गये. दरअसल, कार जसीडीह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव से जामताड़ा की ओर जा रही थी. इसी दौरान सारठ की ओर से आ रही डस्ट लदी हाईवा (संख्या जेएच16जी 7213) ने कार (संख्या जेएच15एएफ 8488) को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद हाईवा कार को करीब पचास कदम तक घसीटते हुए सड़क किनारे बने एक शादी के पंडाल में जा घुसा. पंडाल के बांस में फंसने के बाद ही हाइवा रुका. हालांकि पंडाल में मौजूद लोग और आसपास के घरों के सदस्य बाल-बाल बच गये. घटना की सूचना मिलते ही सारवां थाना प्रभारी संदीप कुमार और एएसआइ सुमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने कार में फंसे जसीडीह थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी 60 वर्षीय शिवनारायण झा को गंभीर हालत में बाहर निकालकर इलाज के लिए सीएचसी भेजा. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. वहीं, मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गयी, जिसका फायदा उठाकर हाइवा चालक फरार हो गया. लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के घर तक हिल गये. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. हाइलार्ट्स : देवघर–सारठ मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, कार के उड़े परखच्चे

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola