Deoghar News : विराट हिंदू सम्मेलन में दिया एकता और संस्कृति का संदेश

Updated:
विज्ञापन
Deoghar News : विराट हिंदू सम्मेलन में दिया एकता और संस्कृति का संदेश

छत्तीसी तालाब के किनारे राजेंद्र बस्ती स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुआ.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : छत्तीसी तालाब के किनारे राजेंद्र बस्ती स्थित हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुआ. भगवान राम दरबार और भारत माता तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इससे पूरा परिसर भक्ति और उत्साह से सराबोर हो उठा. सम्मेलन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और महिलाएं शामिल हुए. आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट कर धर्म, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के प्रति जागरूक करना रहा. सम्मेलन में अचिंत्य चैतन्य जी महाराज ने कहा कि धर्म केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सही दिशा देने का माध्यम है. उन्होंने युवाओं से अपनी परंपराओं को समझने और आगे बढ़ाने का आह्वान किया. मुख्य वक्ता मधुसूदन मंडल ने स्पष्ट कहा कि समाज की ताकत उसकी एकता में है, और यही शक्ति हर चुनौती का सामना करने का आधार बनती है. विश्व हिंदू परिषद के कार्याध्यक्ष डॉ गोपाल जी शरण ने भी समाज के हरेक व्यक्ति से अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की. उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन सामाजिक समरसता को मजबूत करने के सशक्त मंच हैं. कार्यक्रम में विहिप सहित विभिन्न संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही. मौके पर गोपाल प्रसाद राउत, संजीत बरनवाल, डॉ आनंद वर्धन, गणेश बरनवाल समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola