Deoghar news : देवघर में नाइलेट सेंटर के लिए 20 करोड़ का बजट, मंत्रालय ने प्रेजेंटेशन किया मंजूर

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : देवघर में नाइलेट सेंटर के लिए 20 करोड़ का बजट, मंत्रालय ने प्रेजेंटेशन किया मंजूर

जसीडीह सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क (एसटीपीआइ) में भारत सरकार के नाइलेट सेंटर का अत्याधुनिक सेंटर तैयार किया जायेगा, जिसके लिए पहले फेज में छह करोड़ मिलेंगे.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. भारत सरकार की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (नाइलेट) का एडवांस सेंटर जसीडीह सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क (एसटीपीआइ) में खोलने के लिए 20 करोड़ का बजटीय प्रावधान स्वीकृत हुआ है. इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में देवघर में प्रस्तावित नाइलेट सेंटर को लेकर प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया, जिसे सचिव स्तर से मंजूरी मिल गयी है.

जसीडीह एसटीपीआइ में 6,460 स्क्वायर फीट क्षेत्र में नाइलेट का अत्याधुनिक सेंटर तैयार किया जायेगा. पहले फेज में सेंटर की स्थापना के लिए भारत सरकार छह करोड़ रुपये जारी करेगी. शेष राशि आगामी चरणों में खर्च की जायेगी. इस सेंटर का उद्घाटन इसी वर्ष किया जायेगा. नाइलेट सेंटर में सोलर, एलइडी, एआइ लैब, साइबर सिक्योरिटी लैब, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयरिंग, मोबाइल रिपेयरिंग समेत इलेक्ट्रॉनिक्स व आइटी सेक्टर से जुड़े विभिन्न आधुनिक कोर्सों की ट्रेनिंग दी जायेगी. शुरुआती तीन वर्षों में 400 से 500 युवाओं को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है, इसके बाद हर वर्ष लगभग दो हजार युवाओं को ट्रेनिंग दी जायेगी. अगले पांच वर्षों में करीब 10 हजार युवाओं को ट्रेनिंग दी जायेगी. देवघर में स्थापित होने वाला यह नाइलेट सेंटर रांची के एक्सटेंशन सेंटर के रूप में कार्य करेगा. इसके माध्यम से झारखंड सहित आसपास के जिलों के छात्रों व युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक्स सहित आइटी सेक्टर में दक्ष बनाते हुए विशेषज्ञ तैयार किया जायेगा. नाइलेट के इस प्रोजेक्ट के तहत संताल परगना क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाना है. युवाओं को नयी तकनीकों पर आधारित उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने के साथ प्लेसमेंट की सुविधा भी उपलब्ध करायी जानी है.

हाइलाइटर

॰पहले फेज में सेंटर की स्थापना के लिए भारत सरकार छह करोड़ रुपये करेगी जारी

॰पांच वर्षों में करीब 10 हजार युवाओं को ट्रेनिंग देने की होगी व्यवस्था

॰सेंटर में सोलर, एलइडी, एआइ लैब, साइबर सिक्योरिटी लैब, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स रिपेयरिंग, मोबाइल रिपेयरिंग समेत विभिन्न कोर्स की दी जायेगी ट्रेनिंग

विज्ञापन
Amarnath Poddar

लेखक के बारे में

By Amarnath Poddar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola