देवीपुर: तिलजोरी व गिधैया के बीच हुआ उद्घाटन मैच

Updated:
विज्ञापन
देवीपुर: तिलजोरी व गिधैया के बीच हुआ उद्घाटन मैच

देवीपुर के गिधैया रामसागर मैदान में स्पोर्ट्स इवेंट

विज्ञापन

देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गिधैया रामसागर मैदान में कृष्णा युवा क्लब की ओर से नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी ओम प्रकाश यादव ने किया. उद्घाटन मैच तिलजोरी और गिधैया की टीमों के बीच खेला गया. जानकारी के अनुसार इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने भाग लिया है। फाइनल मुकाबला बाद में खेला जाएगा. इस अवसर पर समाजसेवी ओम प्रकाश यादव ने कहा कि ऐसे आयोजन हर पंचायत में होने चाहिए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है. कार्यक्रम के दौरान प्रमुख प्रतिनिधि नीलम यादव, सौरभ यादव, रमेश यादव, रवि कुमार, अमित कुमार, अभिषेक यादव, डॉ. गोरेलाल राउत सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Sivandan Barwal

लेखक के बारे में

By Sivandan Barwal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola