रामनवमी पर अखाड़ों में युवाओं ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी पर अखाड़ों में युवाओं ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

पालोजोरी: अखाड़ा में पूर्व मंत्री ने दिखाया करतब

विज्ञापन

पालोजोरी. रामनवमी के अवसर पर विभिन्न अखाड़ों के युवा अपने अद्भुत करतबों के साथ सड़कों पर उतर आए, जिससे लोगों ने दांत तले अंगुली दबा ली. पालोजोरी में फार्मनावाडीह, टोरोजोरिया, पालोजोरी बाजार, नगरिया, नावाडीह, कड़रासाल, फाड़ासिमल, दसियोडीह समेत अन्य स्थानों से अखाड़ा समिति के हजारों लोग जुलूस में शामिल होकर पालोजोरी पहुंचे. वहीं बदियामोड़ में गोपालपुर, तालगढ़ा, बदियामोड़ और आसपास के अखाड़ा समिति के लोग जुटे. खागा और इसके आसपास के लोगों का जुटान खागा और बगदाहा मंदिर में हुआ. इस अवसर पर पालोजोरी में पूर्व कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने भी अखाड़ा में लाठी भांजकर अपने कला का प्रदर्शन किया, जिसे देख लोगों ने तालियों और उत्साह के साथ उनकी तारीफ की. रामनवमी पर यह आयोजन न केवल धार्मिक उत्सव का प्रतीक बना, बल्कि युवाओं के जोश और अखाड़ा संस्कृति का शानदार प्रदर्शन भी साबित हुआ.

विज्ञापन
Uday Kant Singh

लेखक के बारे में

By Uday Kant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola