भाजपा की सरकार ने देश का किया चहुंमुखी विकास: लक्ष्मण सिंह

भाजपा नेता सह पूर्व आइजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने रविवार को जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के सोनारायठाढ़ी व सारवां प्रखंड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने डॉ निशिकांत दुबे को वोट देकर भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की.
सोनारायठाढ़ी. भाजपा नेता सह पूर्व आइजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने रविवार को जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के सोनारायठाढ़ी व सारवां प्रखंड क्षेत्र के नकटी, रक्ति, रायकुण्ड, महापुर, सोनारायठाढ़ी बाजार समेत कई गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने डॉ निशिकांत दुबे को वोट देकर भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की. डॉ निशिकांत दुबे के नेतृत्व में संताल परगना में चहुंमुखी विकास हुवा है, जिसका लाभ संताल परगना समेत छोटानागपुर, समेत बिहार, बंगाल के लोगों को मिल रहा है. मौके पर प्रखंड चुनाव प्रभारी अजय कुमार सिंह, महामंत्री मुन्ना सिंह, मुकेश सिंह, सुबल सिंह, हलधर सिंह, मनमोहन सिंह, विक्रम सिंह, लोकेश कुमार, चाँद सिंह, श्रीकांत राय, सुबोध कुमार राय, विनय कुमार, अमर सिंह, बबलू सिंह, ब्रह्मदेव चौधरी, सिट्टू राय, बबलू राय, आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










