Deoghar News : मानिकपुर रेलवे ओवरब्रिज पर स्कार्पियो और कार में टक्कर, पांच लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

जसीडीह-चकाई मुख्य पथ पर मानिकपुर रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार की शाम को स्कार्पियो और कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें पांच लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जसीडीह : जसीडीह-चकाई मुख्य पथ पर मानिकपुर रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार की शाम को स्कार्पियो और कार में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. इसमें स्कार्पियो (डब्लूबी 38एएस 2106) पर सवार बिहार के मुंगेर थाना क्षेत्र के निवासी रानी गुप्ता, पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले के अंडाल थाना क्षेत्र के कचराग्राम निवासी कंंचन साह, रामदेव गुप्ता व इंडिगो कार (बीआर 01बीटी 2501) पर सवार बिहार के पटना जिले के बाइपास थाना क्षेत्र निवासी रंजन कुमार व आलमगंज थाना क्षेत्र के निवासी अविनाश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायल को पुलिस ने अपने वाहन में इलाज के लिए सीएचसी जसीडीह ले गये, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने सभी का इलाज किया. जानकारी के अनुसार, घायल महिला अपने परिवार के सदस्य के साथ स्कार्पियो पर सवार होकर बिहार के जमुई में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी. वहीं रंजन कुमार व अविनाश कुमार पटना से कार में सवार होकर देवघर आ रहे थे. इसी दौरान उक्त स्थान पर दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गयी. इस घटना में सभी व्यक्ति घायल हो गये तथा दोनों वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना को दी. सूचना मिलते ही थाना से एएसआइ कौशलेंद्र कुमार जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की. वहीं बीच सड़क में क्षतिग्रस्त दोनों वाहन रहने के कारण कुछ देर तक सड़क जाम रहा. इसके बाद वाहन को सड़क से हटाया गया और आवागमन चालू किया गया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola