ePaper

देवघर के पूर्व डीसी के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी, सांसद निशिकांत दुबे की जीरो FIR पर 11 महीने बाद कार्रवाई

Updated at : 10 Aug 2023 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर के पूर्व डीसी के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी, सांसद निशिकांत दुबे की जीरो FIR पर 11 महीने बाद कार्रवाई

11 महीने पहले सांसद निशिकांत दुबे की ओर से की गई जीरो एफआईआर पर अब कार्रवाई हुई है और देवघर के पूर्व डीसी मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ कुंडा थाना में विधिवत प्राथमिकी दर्ज की की गई. सांसद ने दिल्ली में तीन सितंबर 2022 को जीरो एफआइआर दर्ज करायी थी.

विज्ञापन

Deoghar News: गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे की शिकायत पर दिल्ली के नार्थ एवेन्यू थाने में जीरो एफआईआर के आधार पर 11 महीने बाद निवर्तमान डीसी मंजूनाथ भजंत्री के विरुद्ध कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. दरअसल, तीन सितंबर 2022 को सांसद डॉ दुबे ने दिल्ली में तत्कालीन डीसी के विरुद्ध शिकायत की थी. वही जीरो एफआइआर बुधवार को देवघर के कुंडा थाने में विधिवत दर्ज कर ली गयी.

सांसद का आरोप

सांसद ने तत्कालीन डीसी मंजूनाथ भजंत्री पर ऑफिशियल सिक्रेट एक्ट, देवघर एयरपोर्ट स्थित डीआरडीओ के प्रतिबंधित क्षेत्र में अनाधिकृत व अवैध रूप से प्रवेश करने, सांसद को साजिश के तहत फंसाने, सांसद को जान मारने की धमकी देने, एयरपोर्ट के अधिकारी पर अपने रसूख का धौंस दिखाने, सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हुए कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है. सांसद डॉ निशिकांत ने आरोप लगाया है कि डीआरडीओ के जिस प्रतिबंधित क्षेत्र में डीसी प्रवेश किये थे, वहां जाने की अनुमति पीएमओ से ही मिल सकती है. जब एयरपोर्ट के निदेशक ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने उन पर धौंस जमाया. सांसद ने भजंत्री पर झारखंड पुलिस को उकसाने का भी आरोप लगाया है.

कहते हैं कुंडा थाना प्रभारी और देवघर एसडीपीओ

कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार कहते हैं कि गोड्डा सांसद के स्वलिखित आवेदन पर देवघर के निवर्तमान डीसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं देवघर एसडीपीओ पवन कुमार ने कहा कि जीरो एफआइआर के आधार पर फिलहाल प्राथमिकी दर्ज की गयी है. आगे मामले की जांच की जायेगी.

Also Read: देवघर जेल से छह साइबर आरोपितों को ले गयी तेलंगाना पुलिस, उत्तराखंड पुलिस ने भी की छापेमारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola