खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से किसान की हुई मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jun 2024 10:46 PM
पालोजोरी के जीवनाबांध में किसान की मौत करंट लगने से हो गयी. बताया कि खेत में काम करने के दौरान हादसा हुआ. इस दौरान वहां कोई नहीं, जिससे उससे मदद नहीं मिल पायी.
पालोजोरी . पालोजोरी थाना क्षेत्र के जीवनाबांध पंचायत के कुरूआ गांव निवासी महेश्वर यादव 45 की मौत करंट लगने से हो गयी. घटना गुरुवार दिन के लगभग तीन बजे की है. स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर को महेश्वर यादव पिता सूर्यनारायण महतो अपने खेत में मकई का पटवन करने गया था. इसी क्रम में वह किसी कारण से करंट की चपेट में आ गया. खेत में उस दौरान कोई अन्य आदमी मौजूद नहीं था, जिसके कारण कोई उसकी मदद नहीं कर पाया और खेत में ही उसकी मौत हो गयी. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने उसे खेत से उठा कर गांव लाया. इस घटना से परिजनों पर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के गांव से सैकड़ों की संख्या में लोग कुरुआ पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. वहीं स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी जानकारी मिलने पर शोक संतप्त परिजनों से मिल कर आर्थिक मदद की और विभागीय प्रावधान के अनुसार मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पालोजोरी थाना प्रभारी संदीप कुमार पुलिस पदाधिकारी के साथ कुरुआ पहुंचे और मामले की जानकारी ल. ग्रामीणों के साथ-साथ परिजनों से पूछताछ कर पोस्टर्माटम की प्रक्रिया में जुट गयी. ग्रामीणों के अनुसार महेश्वर गांव का गरीब किसान था. वह अपने पीछे पत्नी के अलावे दो पुत्र व दो पुत्री को छोड़ गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










