रंगदारी के दो मामलों में पुलिस का शिकंजा, एक नामजद हिरासत में और दो संदिग्ध भी पकड़े गए

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देवघर में रंगदारी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने शिकंजा कस दिया है. एक नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, वहीं फरार आरोपियों से संपर्क रखने वाले दो संदिग्ध युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

देवघर : नगर थानांतर्गत लक्ष्मी चरण द्वारी रोड में रंगदारी को लेकर दर्ज दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. पुलिस एक नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं, फरार आरोपी से मोबाइल पर बातचीत करने वाले दो संदिग्ध युवकों को लोकेशन के आधार पर देवीपुर थानांतर्गत एम्स गेट के पास छापेमारी कर पकड़ा. दोनों युवकों को नगर थाना लाकर पूछताछ की जा रही है. हालांकि, इस संबंध में नगर थाना के कोई भी पुलिस पदाधिकारी जानकारी देने से बच रहे हैं.

विज्ञापन

5103 रुपये यूपीआइ से ट्रांसफर कराने का आरोप

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी चरण द्वारी रोड के स्थायी दुकानदार सोनू कुमार ने नगर थाना कांड संख्या 363/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें चार नामजद आरोपितों पर यूपीआइ के माध्यम से 5103 रुपये जबरन ट्रांसफर कराने, 3500 रुपये नगद लेकर भागने और 50 हजार रुपये रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इसी मुहल्ले के दुकानदार मोहन ठाकुर ने भी रंगदारी को लेकर मारपीट, गाली-गलौज और जान मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें भी उन्हीं चार आरोपितों को नामजद किया गया है.

तीन नामजद आरोपित फरार

दोनों मामलों में गौरी आश्रम के सामने निवासी गौरव झा, गोविंद खवाड़े लेन निवासी निहाल मिश्रा, हरिहरबाड़ी मुहल्ला निवासी राहुल शर्मा और बिलासी टाउन निवासी विक्रम कुमार को नामजद बनाया गया है. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने विक्रम कुमार को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं, अन्य तीनों नामजद आरोपित फरार हैं. उनकी तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola